Homeउत्तर प्रदेशBulandshahrबुलन्दशहर: पुलिस ने बसपा नेता हत्याकांड का किया खुलासा,

बुलन्दशहर: पुलिस ने बसपा नेता हत्याकांड का किया खुलासा,

-


शारदा न्यूज़, संवाददाता |

बुलन्दशहर। बसपा नेता हत्याकांड में पुलिस ने दो लोगो को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया गया है।

 

बता दें खुर्जा बसपा के पूर्व नगर अध्यक्ष की हत्या कर दी गई। बसपा नेता का बंद बोरे में शव कल नाले में पड़ा मिला तो इलाके में हड़कम्प मच गया। आनन फानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

पुलिस के मुताबिक बसपा नेता की हत्या गला दबाकर की गई है। वहीं, हत्या के आरोप में बसपा नेता की आढ़त पर काम करने वाले दो लोगो को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया गया है।

 

खुर्जा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कोट निवासी बसपा नेता हाजी बाबू मंडी में आढ़त के व्यापारी थे। शुक्रवार शाम को उनके मोबाइल नम्बर पर एक काल आई और वह आढ़त से स्कूटी लेकर चले गए। देर रात तक जब हाजी बाबू घर वापस नहीं लौटे तो परिवार के लोगों को चिंता हुई। मामला खुर्जा पुलिस तक पहुंचा तो खुर्जा ने भी खोजबीन शुरू कर दी। पुलिस ने खुर्जा की कलिन्दी कुंज कालोनी के पास रोड किनारे गुमशुदा बसपा नेता का मोबाइल फोन बरामद किया। पुलिस बसपा नेता की खोजबीन कर ही रही थी कि उनका बोरे में बंद शव उस्मानपुर के नाले में पड़ा मिला।

 

पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की तो बसपा नेता के फोन पर अंतिम काल उनकी आढ़त पर काम करने वाले एक पल्लेदार की निकली। पुलिस ने शक की बुनियाद पर आरोपी पल्लेदार को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो आरोपी ने जुर्म कुबूल कर लिया।

पुलिस के मुताबिक बसपा नेता की हत्या उन्हीं के दो पल्लेदार ने की। दोनों पल्लेदार आढ़त पर काम करते थे, आरोपियों ने आढ़त की चाबी के साथ बसपा नेता को फोन कर बुलाया था, और उनसे चाबी मांगी। चाबी नहीं मिलने पर पल्लेदार ने बसपा नेता की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को बोरे में बंद कर उस्मानपुर के नाले में फेंक दिया। चाबी मंगाने के पीछे मंशा आढ़त पर तिजोरी को साफ करना था। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को अरेस्ट कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts