spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Sunday, February 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCRIME NEWSभाजपा नेता ने तीन बच्चों की हत्या की, पत्नी घायल

भाजपा नेता ने तीन बच्चों की हत्या की, पत्नी घायल

-

मानसिक रोग से परेशान चल रहा था आरोपी


एजेंसी सहारनपुर। गंगोह में सांगाखेड़ा ने एक भाजपा नेता ने पत्नी और तीन बच्चों को गोली मार दी। हमले में चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां बेटे शिवांश, देवांश और बेटी श्रद्धा ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
बताया गया कि भाजपा जिला कार्यसमीति के सदस्य योगेश रोहिला ने अपनी पत्नी पत्नी नेहा (32), शिवांश (4), देवांश (7), श्रद्धा (8) को गोली मार दी। चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली की आवाज सुनकर व शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। भाजपा नेता ने घर के भीतर ही इस वारदात को अंजाम दिया। बताया गया कि चारों के सिर में गोली मारी गई है। हालांकि आरोपी भाजपा नेता को पुलिस ने मौके से ही गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी जानकारी मिली है कि भाजपा नेता कुछ दिनों से मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं चल रहा था। उसके पास लाइसेंसी पिस्टल बताई गई है जिससे उसने पत्नी और बच्चों को गोली मारी है। सभी का अस्पताल ले जाया गया। पुलिस आरोपी को थाने ले गई है।

मौके पर जांच पड़ताल की जा रही है।
घायल बेटे शिवांश, देवांश और बेटी श्रद्धा की अस्पताल में मौत हो गई है जबकि पत्नी अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही है। बताया गया कि भाजपा नेता के मानसिक रोग का उपचार करा रहा है। उसकी दवाई चल रही थी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts