Homeउत्तर प्रदेशMeerutजनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग

जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। लगातार बढ़ती जनसंख्या पर रोक लगाने और जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग को लेकर शुक्रवार को सुरभि परिवार के सदस्यों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने एक ज्ञापन डीएम कार्यालय पर सौंपते हुए समस्या के समाधान की मांग की।

प्रदर्शन कर रहे सदस्यों ने बताया कि, सरकार के आंकड़े कहते हैं कि लगभग 36 करोड़ लोग गरीबी की रेखा से नीचे जीवन जी रहे हैं। क्या जनसंख्या वृद्धि को रोके बिना देश की गरीबी को दूर किया जा सकता है। भारत में आज जितनी भी समस्यायें हैं उनके मूल में कहीं न कहीं जनसंख्या वृद्धि एक कारण है परन्तु इस और अभी तक ध्यान नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा कि, आबादी जिस रफ्तार से बढ़ रही है उससे जल्दी ही हमारा विश्व में स्थान नम्बर एक हो जाएगा। हम पिछले 29 वर्ष से जागरूकता अभियान चला रहे हैं। जनसंख्या नियन्त्रण हेतु कुछ सुझाव हम आपको दे रहे हैं। एक बच्चे वाले पति-पत्नि को जिला स्तर पर सम्मानित किया जाये टीवी चैनल द्वारा जनसंख्या वृद्धि के दुष्परिणामों को बताना।

उन्होंने कहा कि, राष्ट्रीय जनसंख्या आयोग को प्रभावी बनायें। 1992 से लम्बित पड़ा दो बच्चों का विधेयक सदन में बहस के लिये प्रस्तुत करें। दो से अधिक बच्चों वाले दम्पत्ति को किसी भी स्तर पर चुनाव न लड़ने दिया जाये। चीन द्वारा अपनायी गयी नीति पर विचार करें। जनसंख्या नियंत्रण का सन्देश फिल्मी कलाकारों, क्रिकेटर्स द्वारा दिलाया जाये। जनसंख्या नियत्रण हेतु सरकार द्वारा राज्य स्तर पर पुरस्कार परम्परा प्रारम्भ किया जाए। सरकार राष्ट्रीय जनसंख्या दिवस की घोषणा करे। हम दो हमारे दो नारे को पूरे देश में पुन: लागू करायें और प्रभावी बनायें। पाठयक्रम में जनसंख्या वृद्धि से होने वाली हानियां बताई जायें।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts