Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: पत्नी से अश्लील बात करने का विरोध करने पर पिटाई

मेरठ: पत्नी से अश्लील बात करने का विरोध करने पर पिटाई

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। एक युवक की पत्नी से फोन पर अश्लील बातें करने वाले आरोपी ने 20 साथियों के साथ मिलकर पति पर हमला कर दिया। पीड़ित को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लोहियानगर थाना क्षेत्र की जाकिर कॉलोनी निवासी सोनू की पत्नी को सहारनपुर का रहने वाला समीर लगातार फोन कर परेशान कर रहा था। वह फोन पर अश्लील बातें करता था। सोनू ने इसकी शिकायत थाने में कर दी।

शिकायत की जानकारी मिलते ही समीर अपने साथियों के साथ सहारनपुर से मेरठ पहुंच गया। उसने सोनू को नौचंदी थाना क्षेत्र में बुलाया। वहां समीर और उसके 20 साथियों ने सोनू पर हमला कर दिया। हमलावर सोनू का अपहरण करने की कोशिश में अपनी गाड़ी में डालने लगे।

सोनू ने शोर मचाकर किसी तरह अपनी जान बचाई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायल सोनू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts