Homeउत्तर प्रदेशMeerutBreaking News Meerut: पंजाब सरकार के खिलाफ मेरठ कमिश्नरी पर भारतीय किसान...

Breaking News Meerut: पंजाब सरकार के खिलाफ मेरठ कमिश्नरी पर भारतीय किसान यूनियन का जोरदार प्रदर्शन, फूंका पंजाब सरकार का पुतला

-

  • भारतीय किसान यूनियन के सदस्यों ने फूंका पंजाब सरकार का पुतला।
  • कमिश्नरी पर भारतीय किसान यूनियन ने पंजाब सरकार के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। पंजाब सरकार के खिलाफ शुक्रवार को मेरठ कमिश्नरी पर भारतीय किसान यूनियन के सदस्यों ने नारेबाजी करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पंजाब सरकार का पुतला फूंका।

पंजाब सरकार के खिलाफ कमिश्नरी पर प्रदर्शन करते भारतीय किसान यूनियन के सदस्य।

भारतीय किसान यूनियन के सदस्यों ने फूंका पंजाब सरकार का पुतला। पुलिसकर्मियों से धक्कामुक्की।

 

पुलिस बल तैनात 

पंजाब पुलिस ने बुधवार को पंजाब-हरियाणा शंभू बॉर्डर पर किसानों की ओर से लगाए गए धरने को समाप्त करा दरियों और टेंटों को तोड़ दिया। जिसके विरोध में शुक्रवार को मेरठ कमिश्नरी पर सैंकड़ों किसान एकत्र हुए और पंजाब सरकार का पुतला दहन किया।

 

किसानों ने पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठे किसानों को जबरन हटाने को हिटलरशाही बताया। दरअसल, किसानों की एक बड़ी संख्या अपनी अलग-अलग मांगों को लेकर यहां धरने पर बैठी थी। शंभू बॉर्डर पर पुलिस की तैनाती काफी बढ़ा दी गई थी। पुलिस ने किसान मजदूर मोर्चा का कार्यालय और किसानों की ओर से बनाए गए पक्के मोर्चों को तोड़ दिया।
पुलिस ने बुलडोजर चलाकर किसान मजदूर मोर्चा के कार्यालय और मंच को ध्वस्त कर दिया है।

 

पुलिस की इस कार्रवाई के तहत शंभू बॉर्डर से किसानों को हटाया जा रहा है और धरने की पूरी व्यवस्था को ध्वस्त किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि सुबह तक सब क्लियर करा लिया जाएगा। वहीं शंभू और खनौरी दोनों बॉर्डर के आसपास इलाकों में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts