HomeCRIME NEWSरेलवे टेक्नीशियन ने पंखे से लटककर दी जान

रेलवे टेक्नीशियन ने पंखे से लटककर दी जान

-


सहारनपुर। रेलवे के सीनियर टेक्नीशियन का शव सरकारी क्वाटर में पंखे से लटका मिला है। कॉलोनी में खेल रहे बच्चों ने शव को कमरे में फांसी के फंदे पर लटका देखा। जिसके बाद कॉलोनी के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर फॉरेंसिक की टीम पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मृतक के परिवार वालों को सूचना दी गई है। थाना सदर बाजार क्षेत्र का मामला है।

मेरठ निवासी संजय कुमार (35) सहारनपुर में रेलवे में सीनियर टेक्नीशियन वायरमैन के पद पर कार्यरत था। थाना सदर बाजार रेलवे कॉलोनी भटियारी बाग में पत्नी और बच्चों के साथ रहता था।
रेलवे कर्मचारियों के अनुसार, मृतक संजय होली के बाद से ड्यूटी पर नहीं जा रहा था। उसकी पत्नी और बच्चा मेरठ में अपनी मायके गई हुई है। फिलहाल वह घर में अकेले ही था और कई दिनों से ड्यूटी पर नहीं जा रहा था।

पुलिस को उनके घर से शराब के कई पैकेट बरामद हुए हैं। गुरुवार को जब कॉलोनी के बच्चे खेलते हुए उनके घर के पास पहुंचे तो उन्होंने संजय फांसी के फंदे पर लटका मिला।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts