HomeCRIME NEWSमेरठ: लोहियानगर में मिला युवक का क्षत विक्षत शव, मचा हड़कंप, जांच...

मेरठ: लोहियानगर में मिला युवक का क्षत विक्षत शव, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। लोहिया नगर थाना क्षेत्र में अज्ञात लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। लाश की हालत देखकर ऐसा लग रहा है कि किसी ने ईंट से कूंचकर हत्या की है या फिर किसी चीज से पीट पीटकर हत्या की है।

लोहिया नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। आसपास के सीसीटीवी भी चेक कर रही है। शव नायरा पेट्रोल पंप के पास खाली प्लॉट में पड़ी मिली है।

लाश की आंखें भी बुरी तरह से घायल है ऐसा लग रहा है मानो किसी ने आंखें निकालने का प्रयास किया है। पुलिस लाश की शिनाख्त कर पहचान की कोशिश में लगी है।

लोहिया नगर क्षेत्र में मिला अज्ञात शव मचा हड़कंप।

मेरठ के लोहिया नगर थाना क्षेत्र स्थित एक खाली प्लॉट में अज्ञात शव मिलने से हड़कंप मच गया। प्रतीत हो रहा था कि आरोपियों ने हत्या के बाद उसके चेहरे को कुचला है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुला लिया। फॉरेंसिक टीम के द्वारा नमूने लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बुधवार को लोहिया नगर थाना क्षेत्र स्थित एक खाली प्लॉट में अज्ञात शव पड़ा होने की सूचना पर लोहिया नगर पुलिस में हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान करने का प्रयास किया। लेकिन, पहचान नहीं हो पाई। बाद में पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया टीम ने वहां के नमूने लिए। पुलिस ने शव को मोर्चरी भेज दिया है और उसकी पहचान करने का प्रयास कर रही है।

मृतक की उम्र लगभग 40 से 45 साल के आसपास होना बताई जा रही है। अंदेशा लगाया जा रहा है कि हत्यारे ने मृतक की हत्या करने के बाद उसकी पहचान छुपाने के लिए ईटों से चेहरे को कुचल दिया था। पुलिस मृतक की पहचान करने के प्रयास में जुटी हुई है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts