HomeCRIME NEWSदिल दहला देने वाली घटना, मोदीपुरम-पबरसा मार्ग पर नाले की पुलिया के...

दिल दहला देने वाली घटना, मोदीपुरम-पबरसा मार्ग पर नाले की पुलिया के नीचे मिला सिर और हाथ कटा शव

-

  • मोदीपुरम-पबरसा मार्ग पर नाले की पुलिया के नीचे सिर और हाथ कटा युवक का शव मिलने से फैली सनसनी।

शारदा न्यूज़, संवाददाता |

दौराला। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के बीच से निकलने वाले पबरसा मार्ग पर नाले की पुलिया के नीचे दिल्ली-दून हाइवे से लगभग डेढ किलोमीटर अंदर एक 25वर्षीय युवक की सिर और हाथ कटी लाश मिलने से सनसनी फैल गई और ग्रामीणो की भीड मौके पर एकत्र हो गई। सूचना पर पुलिस ने नाले से शव निकाल कर शिनाख्त नही होने मोर्चरी भिजवाया।

पुलिस ने नाले और आसपास के गन्ने के खेतो में मृतक का सिर और कटे हाथ तलाश को ग्रामीणो से भी जानकारी ली।

वहीं पुलिस घटना की जांच में जुटी है। पुलिस मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरो की जांच करने जुटी है।

इंस्पेक्टर दौराला संजय शर्मा ने बताया कि संभवतः कही ओर हत्या कर शव को यहां लाकर डाला गया है। मृतक युवक की उम्र लगभग 25वर्ष के आसपास है। मृतक के काटे गए सिर और हाथो की नाले और गन्नो के खेतो में तलाश की जा रही है। पहचान छिपाने के लिए हत्यारो ने सिर और हाथो को काटा होगा। आसपास के थाना क्षेत्रों से लापता लोगो की जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द घटना का जल्द खुलासा किया जाएग।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts