HomeTrendingपीएम मोदी मॉरीशस के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित

पीएम मोदी मॉरीशस के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित

-

  • दोनों देश एक दूसरे के सुख दुख में हमेशा साथ रहे।

एजेंसी, पोर्ट लुइस। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मॉरीशस दौरे का आज दूसरा दिन है। पीएम मोदी की यात्रा के दौरान भारत और मॉरीशस में कई समझौते हुए। पीएम मोदी ने कहा कि भारत और मॉरीशस एक दूसरे के साथ खड़े हैं। हम दोनों एक दूसरे के हमदर्द हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत-मॉरीशस की दोस्ती को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि दोनों देश एक दूसरे के सुख-दुख में हमेशा साथ रहे हैं। दोनों ही देशों ने अपने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के साथ ही साथ व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा दिया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि मॉरीशस भारत का महत्वपूर्ण साझेदार है। दोनों देश एआई के क्षेत्र में मिलकर काम करने के लिए तैयार हैं। हर क्षेत्र में दोनों देश साथ-साथ हैं।

इसके अलावा पीएम मोदी ने यह भी कहा कि भाषा-बोली, खान-पान के हिसाब से देखें तो मॉरिशस में मिनी हिंदुस्तान बसता है।बिहार के साथ मॉरिशस का भावुक संबंध है। हम मिलकर बिहार को अपना गौरव वापस दिलाएंगे। पीएम मोदी ने कहा, ‘मॉरीशस के लोगों ने यहां की सरकार ने मुझे अपना सर्वोच्च नागरिक सम्मान देने का फैसला लिया है। मैं आपके निर्णय को विनम्रता से स्वीकार करता हूं। ये भारत और मॉरीशस के ऐतिहासिक रिश्तों का सम्मान है।

आज मॉरीशस ने अपना राष्ट्रीय दिवस मनाया है। इस खास मौके पर आयोजित समारोह में बतौर चीफ गेस्ट शिरकत करने के लिए पीएम मोदी को आमंत्रित किया गया। प्रधानमंत्री ने इस सम्मान के लिए मॉरीशस की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा,मॉरीशस की जनता और सरकार ने मुझे अपना सर्वोच्च नागरिक सम्मान देने का निर्णय लिया है। मैं इस निर्णय को बड़े सम्मान के साथ स्वीकार करता हूं। यह सिर्फ मेरे लिए सम्मान की बात नहीं है बल्कि यह भारत और मॉरीशस के बीच ऐतिहासिक संबंधों का सम्मान है। यह पुरस्कार भारत और मॉरीशस के बीच संबंधों को मजबूत करने में उनके योगदान को मान्यता देता है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts