HomeCRIME NEWSभाजपा नेता के पेट में जहरीला इंजेक्शन घोंपकर हत्या

भाजपा नेता के पेट में जहरीला इंजेक्शन घोंपकर हत्या

-


संभल। जुनावई थाना क्षेत्र के दबथरा हिमंचल गांव में मेहमान बनकर आए बाइक सवार तीन लोगों ने भाजपा के वरिष्ठ नेता व प्रधान पति गुलफाम सिंह की पेट में जहरीला इंजेक्शन मार कर हत्या कर दी। भाजपा नेता की अलीगढ़ के मेडिकल कॉलेज में उपचार से पहले ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस को मौके से हत्यारों का हेल्मेट और सिरिंज की निडिल बरामद की है। फोरेंसिक टीम ने नमूने लिए हैं।

जुनावई थाना क्षेत्र के दबथरा हिमंचल गांव के रहने वाले गुलफाम सिंह यादव (66) पुत्र डूमर सिंह ने कई वर्ष पहले लेखपाल का पद त्याग कर पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव के मुकाबले पर वर्ष 2004 में गुन्नौर विधानसभा से भाजपा से चुनाव लड़ा था। तभी से गुलफाम सिंह भाजपा की कमान संभाले हुए थे। जबकि वर्तमान समय में वह भाजपा में संभल विधानसभा क्षेत्र प्रभारी के पद पर थे।

दोपहर में गुलफाम सिंह अपने पशुओं की देखभाल के लिए घेर में आराम कर रहे थे। उसी समय बाइक से तीन लोग पहुंचे और उनसे दुआ सलाम करने के बाद कुर्सी पर बैठ गए। गुलफाम सिंह ने मेहमान बनकर आए तीनों लोगों का हाल चाल लिया और पानी भी पिलाया। पानी पिलाने के बाद गुलफाम सिंह चारपाई पर लेट गए। तभी एक युवक ने एक इंजेक्शन निकाल कर गुलफाम सिंह के पेट पर घोंप दिया। इसके बाद तीनों भाग निकले। जल्दबाजी में हत्यारोपी अपना हेल्मेट मौके पर ही छोड़ गए। हमलावर घेर के बाहर इंजेक्शन की सिरिंज का निडिल कवर फेंक गए।

हमलावरों के जाने के बाद गुलफाम सिंह ने घेर से बाहर आकर आंगनबाड़ी केंद्र पर कार्य कर रहे मजदूरों को जानकारी दी। आनन-फानन में मजदूरों ने भाजपा नेता को जुनावई में निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने देखते ही अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजन निजी वाहन से गुलफाम सिंह को अलीगढ़ अस्पताल ले गए, लेकिन इलाज से पहले ही उनकी मौत हो गई।

सूचना पाकर सीओ दीपक कुमार, थाना प्रभारी सुनील कुमार सहित गुन्नौर एवं जुनावई थाने का पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। एसपी कृष्ण कुमार और एएसपी अनुकृति शर्म भी पहुंच गए और जानकारी की। फोरेंसिक टीम को बुला कर जांच पड़ताल कर नमूने लिए गए। पुलिस ने हेल्मेट और निडिल कब्जे में कर ली है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts