Homeउत्तर प्रदेशMoradabadसीएम योगी पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू...

सीएम योगी पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की तलाश

-

– स्टेटस पर लगाया वीडियो,


मुरादाबाद। मुख्यमंत्री की तस्वीर के साथ वीडियो बनाकर आपत्तिजनक टिप्पणी करना एक युवक को महंगा पड़ गया। युवक ने वीडियो को व्हाट्सएप पर स्टेटस के रूप में लगाया था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी फिरोज खान के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

 

 

भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अभिषेक चौबे और अन्य भाजपा कार्यकर्ता सोमवार शाम सिविल लाइंस थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सिविल लाइंस के नवीन नगर निवासी फिरोज खान ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर सीएम योगी आदित्यनाथ पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए वीडियो लगाया।

विरोध करने पर आरोपी ने अभद्रता की। सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts