Homeउत्तर प्रदेशMeerutपीड़ित रोता हुआ अपनी शिकायत लेकर पहुंचा थाने, वजह जानकर रह जाएंगे...

पीड़ित रोता हुआ अपनी शिकायत लेकर पहुंचा थाने, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

-

  • मकान कब्जाने का विरोध करने पर तेजाब डाला।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के समर गार्डन के रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और उसकी बहनों सहित उसके भांजे और भतीजे पर गंभीर आरोप लगाए। उसका कहना है कि उसकी साली और उसके बेटे पीड़ित के मकान पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने उसे पर तेजाब डाल दिया।

लिसाड़ी गेट क्षेत्र के समर गार्डन के रहने वाले नौशाद ने बताया कि उसकी पत्नी से उसका विवाद चल रहा है। नौशाद का आरोप है कि उसकी पत्नी ने अपने भांजे भतीजे और बहनों के साथ उसको घर से निकाल दिया। वह सोमवार को अपने घर पहुंचा तभी पत्नी के भतीजे और भांजे राजा ने उसके साथ मारपीट कर दी और तेजाब डाल दिया।

नौशाद का आरोप है कि उसकी साली और उसके लड़के ने उसकी पत्नी को अपने वश में किया हुआ है और उसके मकान पर कब्जा करना चाहते हैं। पीड़ित रोता हुआ अपनी शिकायत लेकर थाने पहुंचा आरोप है कि थाना पुलिस ने आरोपियों पर कार्यवाही नहीं की है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts