Homeशहर और राज्यउत्तर प्रदेशखौलती दाल में गिरने से बच्चे की मौत, घर में छाया मातम

खौलती दाल में गिरने से बच्चे की मौत, घर में छाया मातम

-


ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश के दनकौर स्थित कोतवाली क्षेत्र के बागपुर गांव स्थित ईंट भट्ठे पर एक पांच साल का बच्चा खौलती दाल के भगोने में गिर गया। जिससे बच्चा बुरी तरह झुलस गया। परिजनों ने घायल बच्चे को बिलासपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से बच्चे को दिल्ली सफदरजंग अस्पताल भेज दिया गया। चार दिन बाद बुधवार देर रात बच्चे की मौत हो गई। बृहस्पतिवार को शव मिलने के बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार किया।

जानकारी के अनुसार, अलीगढ़ निवासी शाहिद बागपुर गांव स्थित मोदी ईट भट्टे पर मजदूरी करते हैं। 9 फरवरी की रात उनके साले की शादी थी। घर पर काफी मेहमान आए थे। दिन में उनके लिए दाल और चावल बन रहे थे। बड़े भगोने में दाल बन रही थी।

नौ फरवरी को थी शादी: अलीगढ़ निवासी शाहिद बागपुर गांव स्थित मोदी ईट भट्टे पर मजदूरी करते हैं। नौ फरवरी की रात उनके साले की शादी थी। घर पर काफी मेहमान आए थे। दिन में उनके लिए दाल और चावल बन रहे थे। बड़े भगोने में दाल बन रही थी। शाहिद का पांच साल का बेटा सुफियान भी वहीं खेल रहा था। खेलते समय बच्चा अचानक भगोने में गिर गया। आसपास मौजूद परिजनों ने दौड़कर बच्चे को बाहर निकाला, लेकिन तब तक वो खौलती दाल में बुरी तरह झुलस गया।

निजी अस्पताल ने किया सफदरजंग रेफर: परिजनों ने घायल को कस्बे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां तबीयत ज्यादा खराब होने पर दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां पर बच्चे का इलाज चल रहा था। बुधवार देर रात इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद बच्चे का शव परिजनों को सौंपा दिया गया। वहीं दनकौर कोतवाली पुलिस का कहना है कि परिजनों ने किसी तरह की कार्रवाई करने से इंकार किया है।

इकलौता था सुफियान, घर में छाया मातम

पिता शाहिद ने बताया कि सुफियान उसका इकलौता बेटा था। घर पर शादी का माहौल था, लेकिन खुशी का माहौल गम में बदल गया। बच्चा पूरी तरह झुलस गया था। बुधवार रात मौत हो गई थी, लेकिन शव बृहस्पतिवार देर शाम तक मिला। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुराल हाल है। हालांकि घटना के बाद बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया। साथ ही शादी की सभी रस्मों को पूरा किया गया।

पूर्व में बच्चे के साथ हुए कुछ हादसे

-फरवरी, 2024: नोएडा के थाना सेक्टर-58 क्षेत्र के बिशनपुरा गांव में रहने वाले एक परिवार का डेढ़ साल का बच्चा गर्म पानी में गिर गया था। जिससे उसकी मौत हो गई।
-नवंबर, 2021: ग्रेटर नोएडा के थाना बादलपुर क्षेत्र के बंबावड़ गांव में आठ माह के एक बच्चे के ऊपर गर्म पानी गिर गया था। जिसमें उसकी मौत हो गई।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts