HomeAccident NewsMoradabad accident: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से हेड कांस्टेबल की मौत

Moradabad accident: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से हेड कांस्टेबल की मौत

-

  • हादसे में सिपाही घायल, जीरो प्वाइंट के पास सड़क हादसा।

मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र में दलपतपुर जीरो प्वाइंट के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार हेड कांस्टेबल राजकुमार की मौत हो गई। जबकि, सिपाही मनोज कुमार घायल हो गया। दोनों पुलिस कर्मी रफातपुर गांव में शब ए बरात की तैयारियों का जायजा लेने के बाद थाने लौट रहे थे। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि हेड कांस्टेबल राजकुमार (40) बरेली जनपद के फरीदनगर थाना क्षेत्र के ददरूआ गांव निवासी थे। राज कुमार 2011 यूपी पुलिस में सिपाही पद पर तैनात हुए थे। पिछले दो साल से उनकी तैनाती कटघर थाने की काशीपुर तिराहा चौकी पर चल रही थी।

जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह राज कुमार अपने साथी सिपाही मनोज कुमार को बाइक से लेकर रफातपुर गांव में शब ए बरात की तैयारियों का जायजा लेने गए थे। बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे दोनों बाइक से थाने लौट रहे थे। कटघर क्षेत्र में दलपतपुर जीरो प्वाइंट के पास पाकबड़ा से रामपुर की ओर जा रहे ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दोनों पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रक चालक कुछ ही दूरी पर ट्रक खड़ा करने के बाद भाग गया।

हादसे की जानकारी मिलने पर काशीपुर तिराहा पुलिस चौकी और थाने से पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद घायलों को टीएमयू अस्पताल भिजवा दिया गया। जहां चिकित्सकों ने राजकुमार को मृत घोषित कर दिया। जबकि, घायल मनोज को भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया गया है। मनोज कुमार उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद के लक्सर थाना क्षेत्र के सिमली निवासी हैं। हादसे में जान गंवाने वाले राज कुमार के परिवार में पत्नी सुनीता, दो बेटे और एक बेटी है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts