HomeCRIME NEWSMeerut Crime News: कपड़ा कारोबारी को लुटा, सिर में पिस्तौल की बट...

Meerut Crime News: कपड़ा कारोबारी को लुटा, सिर में पिस्तौल की बट लगने से कारोबारी घायल

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। कोतवाली थाना क्षेत्र में मौजूद एटीएम से रुपए निकाल कर घर जा रहे कपड़ा कारोबारी से हथियारबंद बदमाश ने पिस्तौल की नोक पर लूट कर ली। कारोबारी के विरोध करने पर बदमाश ने उसके सिर पर पिस्तौल की बट से हमला कर दिया। हमले में कारोबारी घायल हो गया। उसने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया है और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल कर बदमाश की तलाश कर रही है।

 

 

कोतवाली क्षेत्र के आजाद नगर का रहने वाला समीर पुत्र जमील सोमवार रात अपने दोस्त की शादी से वापस आ रहा था। रास्ते में एटीएम से उसने 10 हजार रुपए निकाले और घर की ओर चलने लगा, तभी उसे रास्ते में एक युवक मिला। उसने समीर की कनपटी पर पिस्टल लगा दी और उससे रुपए लूट लिए। समीर ने आरोपी का विरोध किया। तो आरोपी ने उसके सिर पर पिस्तौल की बट से हमला कर दिया। हमले में समीर घायल हो गया। समीर ने शोर मचाया तो बदमाश मौके से फरार होने में कामयाब हो गया। वही बाद में पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल समीर को एक निजी अस्पताल में भर्ती कर दिया। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालकर बदमाश की तलाश में जुट गई है।

कोतवाली थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह का कहना है कि मामला सस्पेक्टेड है मामले की जांच की जा रही है। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद घटना का खुलासा किया जाएगा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts