HomeEducation Newsमेरठ: ईंधन रहित खाना बनाने में अदिति जीती

मेरठ: ईंधन रहित खाना बनाने में अदिति जीती

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। रघुनाथ गर्ल्स पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज की प्राचार्या प्रो. निवेदिता कुमारी के संरक्षण में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा तीसरे एक दिवसीय शिविर का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई 1 और इकाई 2 की इंचार्ज एसो. प्रो. निर्लेप कौर और प्रो. रजनी श्रीवास्तव द्वारा किया गया।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ छात्राओं ने सरस्वती वंदना करके किया। 35 छात्राओं ने पर्यावरण के अनुकूल रंगों द्वारा मिट्टी के गमलों की रंगाई के साथ-साथ मंदिर के निकट की सीढ़ियों की सफाई और रंगाई का भी कार्य कर श्रम दान किया। इसके पश्चात ईंधन रहित खाना पकाने की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने बड़े उत्साह के साथ बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया और विभिन्न प्रकार के व्यंजन बनाये। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अदिति कौशिक, द्वितीय स्थान रितु चौधरी और तृतीय स्थान अन्विता मिश्रा ने प्राप्त किया।

इस प्रतियोगिता में 60 छात्राओं ने प्रतिभागिता की। छात्राओं ने खो-खो खेल भी खेला। कार्यक्रम को सफल बनाने में पूजा सरोज के साथ-साथ शिवानी, सिमरन, अर्पिता, अर्पण सिया और पायल आदि छात्राओं का विशेष योगदान रहा।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts