spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Wednesday, December 24, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeमनोरंजन जगतBollywood Newsविवादों से नाता रहा नोरा फतेही का

विवादों से नाता रहा नोरा फतेही का

-


मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही का आज बर्थडे है। उनका जन्म 6 फरवरी 1992 कनाडा में हुआ था। नोरा को बचपन से ही डांस में दिलचस्पी थी, इसलिए उन्होंने डांस की दुनिया में अपना एक अलग नाम बनाया है।

उनका हाल ही में रिलीज हुआ गाना स्नेक भी लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इसमें वो फेमस सिंगर जेसन डेरूला के साथ दिख रही हैं। नोरा फतेही का नाता विवादों से भी रहा है। चलिए जानते हैं कब-कब और किस वजह से वो कॉन्ट्रोवर्सी में रहीं।

नोरा फतेही ने एक बार ये दावा किया था कि नारीवाद ने समाज पर नकारात्मक प्रभाव डाला है और अविवाहित या नि:संतान रहने का फैसला लेने वाली महिलाओं से असहमति व्यक्त की थी। इसके लिए उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। 200 करोड़ रुपये की जबरन वसूली के मामले में ईडी ने नोरा फतेही से 8 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की थी। इसमें ठग सुकेश चंद्रशेखर शामिल था। इस वजह से उनकी खूब किरकिरी हुई।

नोरा फतेही का एक डांस वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। इसमें टेरेंस लुईस भी थे। इसमें वो एक्ट्रेस को गलत तरीके से छूते दिख रहे थे। हालांकि बाद में दोनों ने दावा किया कि वीडियो को मॉर्फ किया गया था। रियलिटी शो बिग बॉस 9 में नोरा और प्रिंस नरूला साथ में थे। दोनों को कई बार करीब आते देखा गया। तब खबरें आई थीं कि दोनों का अफेयर चल रहा है। मगर बाद में नोरा ने इन्हें बस अफवाह मात्र बताया था। नोरा ने एक इवेंट में वेलवेट की ड्रेस पहनी थी। ये काफी लंबी थी और इसकी टेल भी थी। तब लोगों ने उनके पहनावे के लिए मजाक उड़ाया था। लोगों ने उन्हें ये आउटफिट चुनने के लिए ट्रोल किया था।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts