HomeCRIME NEWSगोरखपुर: युवती की सिर कटी लाश मिली, नहीं हो सकी पहचान

गोरखपुर: युवती की सिर कटी लाश मिली, नहीं हो सकी पहचान

-


गोरखपुर। गगहा इलाके में सुबह गांव वालों ने सड़क के बीचों-बीच एक सिर कटी महिला का शव देखा। गांव वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
बृहस्पतिवार की सुबह अचानक हड़कंप मच गया। गगहा के राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे भलुआन सिलनी पुलिया के पास लावारिश अवस्था में एक युवती का शव मिला। शव बुरी तरह क्षत-विक्षत था। धड़ की हिस्सा शरीरी पर था, जबकि शव से सिर का हिस्सा गायब था।

राहगीरों और गांव वालों ने शव को देख इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजने के साथ शव की पहचान शुरू कर दी है। गांव वालों से शव के आधार पर पहचान के लिए पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा गगहा थाने और आस-पास के थानों में लापता या युवती के गुमशुदगी की रिपोर्ट जांची जा रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts