Homeउत्तर प्रदेशHastinapurहस्तिनापुर महोत्सव: महाभारत कालीन धरोहर की दिखेगी झलक

हस्तिनापुर महोत्सव: महाभारत कालीन धरोहर की दिखेगी झलक

-

  • नगर पंचायत के सहयोग से कल से शुरू होगा महोत्सव का आयोजन,
  • सजाए गए एतिहासिक स्थल।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। जिला मुख्यालय 45 किलोमीटर दूर महाभारत कालीन हस्तिनापुर आज भी विभिन्न ऐतिहासिक तथ्य को अपने अंदर संजोए है। जिसके बारे में जानने के लिए देशभर से लोग बड़ी संख्या में हर साल पहुंचते हैं। ऐसे में हस्तिनापुर में 6 फरवरी 2025 को ‘हस्तिनापुर महोत्सव’ का भी आयोजन किया जाएगा। जिसमें आप हस्तिनापुर से संबंधित सभी पहलुओं के बारे में आसानी से जान पाएंगे।

महोत्सव के संयोजक प्रियंक भारती ने बताया कि 6 फरवरी 2025 को हस्तिनापुर महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव के दौरान हस्तिनापुर से संबंधित नेहरू पार्क, पांडेश्वर मंदिर, कर्ण मंदिर, द्रौपदी घाट एवं अन्य स्थलों को भव्य रूप से सजाया जाएगा। जो लाइटों की रोशनी में महाभारत कालीन तथ्यों की गवाही देंगे। इसी के साथ-साथ नेहरू पार्क में ही स्कूली बच्चों की विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं भी कराई जाएगी। जिससे कि युवा इस ऐतिहासिक धरोहर के बारे में जान पाए।

प्रदर्शनी से जानेगें इतिहास

प्रियंक भारती के अनुसार हस्तिनापुर में समय-समय पर भारतीय पुरातत्व विभाग द्वारा खुदाई भी की जाती है। जिसमें महाभारत कालीन काफी चीज निकल कर आती हैं। ऐसे में विभाग के सहयोग से यहां पर एक प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। जिसमें आप महाभारत कालीन टीलों से अब तक जो भी चीज प्राप्त हुई हैं। उन सभी के बारे में जान पाएंगे। बताते चलें कि हस्तिनापुर का जब उल्लेख किया जाता है, तो बूढ़ी गंगा का भी अहम योगदान माना जाता है। कहा जाता है कि कर्ण मंदिर, पांडेश्वर मंदिर, द्रौपदी घाट, मंदिर के आसपास से ही यह बूढ़ी गंगा होकर गुजरती थी। जिसमें सभी स्नान कर विधि विधान के साथ पूजा अर्चना करते थे। हालांकि द्रौपदी मंदिर के पास आज भी आपको बूढ़ी गंगा का अस्तित्व देखने को मिलेगा। जहां घाट पर अविरल जल बहता हुआ दिखाई देता है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts