HomeEducation Newsइकरा ने आकर्षक पोस्टर बना जीता पहला पुरस्कार।

इकरा ने आकर्षक पोस्टर बना जीता पहला पुरस्कार।

-

  • सेव दी गर्ल चाइल्ड विषय पर पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता।

शारदा रिपोर्टर, मेरठ। रघुनाथ गर्ल्स पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज की प्राचार्या प्रो. निवेदिता कुमारी के संरक्षण में प्रोग्रेसिव वीमेन फोरम फॉर सोशल चेंज और एक्टिविटी क्लब के संयुक्त तत्त्वावधान में राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर ‘सेव दी गर्ल चाइल्ड’ विषय पर पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. निवेदिता कुमारी ने पारम्परिक भारतीय पद्धति से मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्ज्वलित करके किया। कार्यक्रम का संयोजन प्रोग्रेसिव वीमेन फोरम फॉर सोशल चेंज की इंचार्ज प्रो. रजनी श्रीवास्तव और एक्टिविटी क्लब की इंचार्ज प्रो. मंजूलता ने किया। निर्णायक मंडल में प्रो. अनु रस्तोगी और डॉ. गरिमा कुमारी शामिल रहीं। कार्यक्रम का उद्देश्य लैंगिक समानता को बढ़ावा देना, लड़कियों के खिलाफ भेदभाव करने वाली लैंगिक रूढ़िवादिता को चुनौती देना एवं लड़कियों को अपनी पूरी क्षमता का अहसास करने के लिए आवश्यक जानकारी, उपकरण और अवसर प्रदान करना था।

इस प्रतियोगिता में कुल 70 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। जिसमें से प्रथम स्थान इकरा ने द्वितीय स्थान तेजस्विनी, गोयम मेरी, रिजा, ने तृतीय स्थान इन्दु, नेहा और समरा ने तथा सांत्वना पुरस्कार अन्विता मिश्रा, लावण्या, वंशिका मित्तल ने प्राप्त किया। छात्राओं द्वारा निर्धन ग्रामीण बालिकाओं के व्यक्तिगत स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सेनेटरी पैड भी एकत्रित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीमती निर्लेप कौर, डॉ. स्वाति शर्मा, पूजा सरोज, हिना यादव, डॉ. नलिनी द्विवेदी, डॉ. श्वेता त्यागी, डॉ. गीता सिंह, डॉ. आरती शर्मा, डॉ. शिवानी त्यागी, डॉ. भावना शर्मा, प्रो. अनुराधा, प्रो. अमिता शर्मा, डॉ. मनीषा सिंघल, डॉ. गरिमा पुंडीर, चिंकी उपाध्याय का सराहनीय योगदान रहा।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts