Homeउत्तर प्रदेशMeerutभाकियू का तीन घंटे चला सदर तहसील में धरना

भाकियू का तीन घंटे चला सदर तहसील में धरना

-

– एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए की दस दिन में समस्याओं के समाधान की मांग


शारदा रिपोर्टर मेरठ। भाकियू ने राष्ट्रीय नेतृत्व के आव्हान पर सोमवार को तीन घंटे तक धरना देते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान धरना स्थल पर पहुंचे उपजिलाधिकारी सदर को ज्ञापन सौंपते हुए दस दिन के भीतर शिकायतों के समाधान की मांग की गई।

तहसील धरना प्रदर्शन के क्रम में सदर तहसील में जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी एवं तहसील अध्यक्ष मोनू टिकरी के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में कार्यकतार्ओं ने सुबह दस बजे धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया और नारेबाजी करके स्थानीय समस्याओं पर मेजर चिंदोड़ी की अध्यक्षता में पंचायत शुरू कर चर्चा शुरू कर दी। तहसीलदार शैलेन्द्र सिंह को अपने बीच में बैठाकर उन्हें समस्या बतानी शुरू कर दी।

इस दौरान किसानों ने पटवारी और कानूनगो के भ्रष्टाचार की शिकायत की। इसी दौरान उप जिलाधिकारी सदर कमल किशोर ओर ट्रेनी एएसपी धर्मेंद्र चतुवेर्दी भी पहुंच गए। जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी द्वारा सभी अधिकारियों से किसानों के बीच बैठने के आग्रह पर अधिकारियों ने किसानों के बीच बैठकर सभी समस्याओं को नोट किया।

जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने कहा कि समस्याओं का दस दिन में समाधान न होने की स्थिति में किसान प्रयागराज महाकुंभ से लौटकर तहसील सदर में अनिश्चितकालीन धरना देंगे। इसके साथ ही यदि पटवारी कानूनगो का भ्रष्टाचार कम नहीं हुआ तो किसान यूनियन अपने स्तर से भ्रष्टाचार पकड़ेगी। तहसील अध्यक्ष मोनू टिकरी ने सभी से एकजुट रहने एक आव्हान किया। इस दौरान राष्ट्रीय कृषि नीति रूपरेखा की प्रति जलाकर उसके प्रति अपना विरोध दर्ज कराया।

इस दौरान जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी, मोनू टिकरी , इंद्रपाल मलिक, मेजर चिंदोड़ी, वीरेंद्र, सुनील, बबलू, हर्ष चहल, अमित, रॉबिन, चिंटू, सुरेंद्र, सोनू, हरपाल, भोपाल, अंकित, डीके, विनय, विपुल, प्रतीक, हर्ष आदि मौजूद रहे।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts