Homeउत्तर प्रदेशMeerutभगवान विष्णु की पूजा व गंगा स्नान का महत्व है माघ में,...

भगवान विष्णु की पूजा व गंगा स्नान का महत्व है माघ में, जानें व्रत और पर्व की लिस्ट

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। जल्द ही माघ माह की शुरूआत होने जा रही है। इस माह में भगवान विष्णु की पूजा और गंगा स्नान करने का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यता है कि इन शुभ कामों को करने से जातक को सभी पाप से छुटकारा मिलता है।

 

इस माह में कई महत्वपूर्ण व्रत और पर्व मनाए जाते हैं, जैसे- बसंत पंचमी, षटतिला एकादशी, गुप्त नवरात्र शामिल है। इन सभी त्योहार का खास महत्व है। अब ऐसे में माघ माह की शुरूआत होने जा रही है, तो आइए जानते हैं माघ महीने में पड़ने वाले व्रत-त्योहारों के बारे में।

पंचांग के अनुसार, हर साल माघ माह की शुरूआत मकर संक्रांति के दिन से होती है। माघ माह का प्रारंभ 14 जनवरी से होगा। वहीं, इसका समापन अगले महीने यानी 12 फरवरी को होगा। माघ माह के हर शनिवार को काली उड़द और काले तिल दान में दें। माना जाता है कि इस उपाय करने से भगवान शनि देव की कृपा प्राप्त होती है। साथ ही आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है।

माघ माह में प्रतिदिन शिवलिंग का काले तिल और जल से अभिषेक करें। इस दौरान निम्न मंत्र का जाप करें। मान्यता है कि ऐसा करने से इंसान को रोग से छुटकारा मिलता है।

व्रत और पर्व की लिस्ट

14 जनवरी को मकर संक्रांति और पोंगल का पर्व मनाया जाएगा।
15 जनवरी को बिहू है।
17 जनवरी को सकट चौथ और लम्बोदर संकष्टी चतुर्थी है। इस दिन भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की जाती है।
21 जनवरी को कालाष्टमी है।
25 जनवरी को षटतिला एकादशी का व्रत किया जाएगा।
27 जनवरी को मासिक शिवरात्रि और प्रदोष व्रत है।
29 जनवरी को माघी अमावस्या और मौनी अमावस्या का पर्व मनाया जाएगा।
01 फरवरी को विनायक चतुर्थी व्रत किया जाएगा।
02 फरवरी को बसंत पंचमी है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts