Homemausamहवा से छंटा कोहरा, बारिश ने फिर से बढ़ाई ठंड

हवा से छंटा कोहरा, बारिश ने फिर से बढ़ाई ठंड

-

– सोमवार को बारिश के बाद फिर बढ़ा ठंड का प्रकोप, दोपहर में निकली हलकी धूप


शारदा रिपोर्टर मेरठ। पश्चिमी विक्षोभ के चलते एनसीआर में 27 दिसंबर को पूरे दिन बारिश हुई और दिन व रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। धूप न निकलने के कारण हाथ पैर सुन्न व गलन वाली ठंड से राहत नहीं मिल पा रही थी। रविवार सुबह कोहरा छाया रहा। हवा चलने से कोहरा छंटने के साथ ही ठंड तो महसूस हुई मगर गुनगुनी धूप ने बड़ी राहत दी। वहीं सोेमवार को बारिश होने से फिर से गलन बढ़ गई।

 

 

कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि एक दो दिन मौसम ऐसा ही बना रहेगा। सुबह के समय कोहरा छाया रहने की संभावना है, हालांकि धूप निकलने से कोहरा छट जाएगा। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 18.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

रविवार को भी तेज हवा चलने से एक्यूआई का स्तर 100 से नीचे आकर 98 दर्ज किया गया। गंगानगर में 78, जयभीमनगर में 87, पल्लवपुरम में 130, दिल्ली रोड 145, बेगमपुल 138 एक्यूआई दर्ज किया गया। अब प्रदूषण का स्तर कम हुआ है।

वहीं सोमवार सुबह भी कोहरा नजर आया। हालांकि हवा चलने के साथ ही सुबह नौ बजे तक कोहरा लगभग साफ हो गया। लेकिन सुबह लगभग 11 बजे हलकी बूंदाबांदी के कारण ठंड फिर से बढ़ गई। हालांकि दोपहर में हलकी धूप निकली, लेकिन हवा ने ठंड का असर बनाए रखा।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts