spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Friday, December 26, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutसुधारीकरण के लिए कटी शहर के कई इलाकों की बिजली, कई जगह...

सुधारीकरण के लिए कटी शहर के कई इलाकों की बिजली, कई जगह हुआ पेयजल का संकट

-

– सुबह दस बजे से शाम तक नहीं हुई आपूर्ति।


शारदा रिपोर्टर मेरठ। विद्युत सुधारीकरण और कई स्थानों पर पेड़ों की छंटाई के कारण शहर के नौ स्थानों पर अलग-अलग समय पर विद्युत कटौती की गई। गंगानगर स्थित ग्लोबल सिटी में दोपहर 10 बजे से अपराह्न तीन बजे तक कटौती हुई। एल ब्लॉक पीवीएस क्षेत्र में सुबह 10:30 बजे से दोपहर एक बजे तक कटौती हुई।

जागृति विहार कुटी चौराहा क्षेत्र में सुबह 10:30 से दोपहर एक बजे तक, पीएल शर्मा रोड क्षेत्र के पटेलपुरी, खैरनगर, छतरी वाला पीर में सुबह नौ बजे से अपराह्न तीन बजे तक कटौती हुई । जबकि आरटीओ क्षेत्र में फाजलपुर, नई बस्ती, तेज विहार में सुबह 10 बजे से अपराह्न तीन बजे, डिफेंस कॉलोनी ए, बी, सी ब्लॉक में सुबह 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही।
इनके अलावा कंकरखेड़ा क्षेत्र में पावली खास, कबूलपुरी, द्वारिकापुरी, देवनगर, शिवधाम, शिव एंक्लेव, हनुमान कुंज में सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक, वहीं ली गार्डन, भरत विहार, रोशनी कुंज में सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक आपूर्ति बाधित रही। उधर, पल्लवपुरम एन पॉकेट, एनएच पॉकेट, ओ पॉकेट, ओएच पॉकेट आकांक्षा, उदय विहार में सुबह सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक कटौती रही।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts