HomeSports Newsमहिला वनडे क्रिकेटर आॅफ द ईयर की होड़ में स्मृति मंधाना

महिला वनडे क्रिकेटर आॅफ द ईयर की होड़ में स्मृति मंधाना

-

  • इस बल्लेबाज ने साल के अंत में दो और शतक लगाए,

नई दिल्ली। भारत की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना को शानदार प्रदर्शन की वजह से आईसीसी महिला वनडे क्रिकेटर आॅफ द ईयर के दावेदारों में चुना गया है। 50 ओवर के प्रारूप के वार्षिक सम्मान के लिए उनको दक्षिण अफ्रीका की लॉरा वोल्वार्ट, आॅस्ट्रेलिया की एनाबेल सदरलैंड और श्रीलंका की चमारी अटापट्टू के साथ नामित किया गया है।

जून में बेंगलुरु में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो शतकों ने मंधाना के 2024 अभियान को गति दी। बाएं हाथ की इस बल्लेबाज ने साल के अंत में दो और शतक लगाए। दिसंबर तक वह अच्छी फॉर्म में रहीं। मंधाना ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन पारियों में कुल 343 रन बनाए। आईसीसी महिला टी20 विश्व कप के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की घरेलू सीरीज के अंतिम मैच में 100 रन बनाकर 2024 का अपना तीसरा शतक बनाया। दिसंबर में आॅस्ट्रेलिया के साथ उनकी टीम की तीन मैचों की सीरीज के अंतिम मैच में एक और शतक लगाया, लेकिन वह व्यर्थ गया क्योंकि आॅस्ट्रेलियाई टीम ने 3-0 से सीरीज अपने नाम कर ली।

वोल्वार्ट ने साल की शुरूआत आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन पारियों में सिर्फ सात रन बनाकर की, लेकिन यह खराब फॉर्म लंबे समय तक नहीं रहा। दक्षिण अफ्रीकी कप्तान ने उस सीरीज के बाद लगभग हर वनडे मैच में रन बनाए।

श्रीलंका के खिलाफ दो नाबाद शतक और जून में बेंगलुरु में भारत के खिलाफ चार मैचों में तीन शतक बनाए। भारत के खिलाफ एक और अर्द्धशतक लगाने के बाद वोल्वार्ट ने दिसंबर में घरेलू धरती पर इंग्लैंड के खिलाफ तीन बेहतरीन स्कोर बनाकर अपने 2024 अभियान का समापन किया। चमारी अट्टापट्टू ने 2024 में अप्रेल तक अपना पहला वनडे मैच नहीं खेला था। हालाकि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घर से बाहर 1-1 की बराबरी पर रही सीरीज में 51 और नाबाद 195 रनों का योगदान दिया। 34 वर्षीय खिलाड़ी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में भी शानदार फॉर्म जारी रखा, जहां उन्होंने 130 रन और 4 विकेट हासिल किए।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts