spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Wednesday, December 3, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: किसान नेता जगजीत डल्लेवाल की मांगों का हो निस्तारण

मेरठ: किसान नेता जगजीत डल्लेवाल की मांगों का हो निस्तारण

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। देश के किसानो की आर्थिक स्थिति में सुधार के अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की विभिन्न मांगों और उनके समाधान को लेकर मानवाधिकार कानून एवं सुरक्षात्मक भ्रष्टाचार निवारण के दर्जनों सदस्य शनिवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे।

इस दौरान उन्होंने एक ज्ञापन डीएम कार्यालय पर सौंपते हुए सभी समस्याओं के समाधान की मांग की। ज्ञापन सौंप रहे सदस्यों ने बताया कि, पिछले 30 दिनो से देश के किसानो की आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल आमरण अनशन पर बैठे हुऐ है। जिसके स्वास्थ्य में दिन प्रतिदिन लगातार गिरावट हो रही है। जबकि, देश के किसानों के लिए उनका जीवन भी दांव पर लगा हुआ है। वह देश के प्राइमरी सेक्टर जो कि, खेती एवं किसानों से जुड़ा है, उसमे बढोतरी और देश के किसानो की आर्थिक सुधार के अनशन पर बैठे है।

उनके बिगडते स्वास्थ्य के प्रति चिंता व्यक्त करते हुऐ उनकी मांगो को सुनकर कोई उचित समाधान निकाला जाए। ताकि, वो अपना अनशन समाप्त कर सके और उनके जीवन के अधिकार को संरक्षण मिले।

उन्होंने बताया कि, त्वरित हस्तक्षेप उनके स्वास्थ के आगे के नुकसान को रोककर गरिमामय जीवन जीने का अधिकार देगा। इसलिए उनके संगठन के सभी सदस्य आपसे अनुरोध करते है कि, इस मामले का संज्ञान लेकर तत्काल उचित समाधान निकाला जाए।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Latest posts