HomeTrendingपंचतत्व में विलीन हुए पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, पूरे राजकीय सम्मान के...

पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, पूरे राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

-

  • पूर्व पीएम के पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी गई।

नई दिल्ली। राजकीय सम्मान के साथ देश ने नम आंखों से आखिरी विदाई दी। पूरे राजकीय सम्मान के साथ पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार किया गया। पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दे दी गई है।

पूर्व पीएम के पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी गई

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ दिल्ली के निगम बोध घाट पर किया गया।

राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया

नेताओं और परिवार द्वारा दिल्ली के निगम बोध घाट पर अंतिम श्रद्धांजलि देने के बाद पूर्व प्रधान मंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह का 26 दिसंबर को दिल्ली एम्स में निधन हो गया था।

 

 

राजकीय सम्मान के साथ देश ने नम आंखों से दी आखिरी विदाई

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ दिल्ली के निगम बोध घाट पर किया गया। पूरे देश ने उन्हें नाम आंखों से विदाई दी। मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहे।

 

 

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार आज राजकीय सम्मान से दिल्ली के निगम बोध घाट पर किया गया। इससे पहले कांग्रेस कार्यालय से निगम बोध घाट तक उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई। मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहे।

 

राष्ट्रपति मुर्मू ने मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान तीनों सेनाओं ने पूर्वी पीएम को सलामी दी।

 

पीएम मोदी ने मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी

पीएम नरेंद्र मोदी ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी. इससे पहले मनमोहन सिंह के आवास पर जाकर उन्होंने श्रद्धांजलि दी थी।

 

राहुल गांधी ने पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि दी

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी. कांग्रेस कार्यालय ने बोध निगम घाट पर मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर लाया गया।

 

मल्लिकार्जुन खरगे ने पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि दी

मल्लिकार्जुन खरगे ने पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि दी

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने निगम बोध घाट पर दिवंगत पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी।

 

जेपी नड्डा ने पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि दी

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि दी. पूर्व पीएम को लेकर जब एम्स ने बयान जारी किया था तो जेपी नड्डा उनसे मिलने गए थे।

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ बोध निगम घाट पहुंचे

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ बोध निगम घाट पहुंच चुके हैं. पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार के लिए भूटान के राजा और मॉरीशस के विदेश मंत्री भारत पहुंचे हैं।

 

कांग्रेस सहित अन्य राजनीतिक दल उनका स्मारक बनाने की मांग कर रहे हैं, जिस पर सरकार ने सहमति दी है। इसके लिए एक ट्रस्ट बनाने का फैसला लिया गया है। बता दें कि गुरुवार (26 दिसंबर) रात मनमोहन सिंह का दिल्ली के AIIMS अस्पताल में निधन हुआ था। उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें भर्ती कराया गया था।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts