Homepolitics newsसांसद पप्पू यादव ने सदन में पीएम मोदी की तारीफ की

सांसद पप्पू यादव ने सदन में पीएम मोदी की तारीफ की

-


नई दिल्ली। कांग्रेस के नेता और पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने लोकसभा के भीतर खुलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है। संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान लोकसभा में रेलवे से जुड़े कामों को लेकर सवाल जवाब हो रहे थे। सत्ता पक्ष और विपक्ष के सांसद अपने अपने संसदीय क्षेत्रों से साथ रेलवे को लेकर सवाल पूछ रहे थे। सदन में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी सभी सांसदों के सवालों का जवाब दे रहे थे।

इसी दौरान पप्पू यादव भी सवाल पूछने के लिए खड़े हुए थे। हालांकि वो प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए नजर आए। लोकसभा के प्रश्नकाल में पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने प्रश्न पूछते हुए कहा कि कोरोना के बाद बिहार जाने वाली पैसेंजर ट्रेन, जो बंद कर दी गई, वो एक भी नहीं चलीं। कनेक्टिविटी की बात भी रेल मंत्री करते हैं। बिहार का आधार पर्यटन का है तो आपसे कई बार मैंने इसको लेकर आग्रह किया।

इसी दौरान पीएम मोदी की तारीफ करते हुए पप्पू यादव ने कहा- प्रधानमंत्री जी अच्छा काम कर रहे हैं।’ हालांकि उसके पहले पप्पू यादव हाथ जोड़कर खड़े हो गए और रेल मंत्री से सवाल किए। आगे सांसद ने कहा कि मेरा आग्रह है कि रेल मंत्री जी बिहार के प्रति जितनी बातें कहते हैं, लेकिन पहला शिवहर और सीतामढ़ी, दूसरा बोधगया, राजगीर और वैशाली पर्यटन स्थल को आप नहीं जोड़ पाए।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts