Homeउत्तर प्रदेशMeerutगीता जयंती पर हजारों लोगों ने किया तीन श्लोकों का पाठ

गीता जयंती पर हजारों लोगों ने किया तीन श्लोकों का पाठ

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। गीता जयंती के पावन पर्व पर परम पूज्य महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज के आहवान पर समाजसेवी विनोद भारतीय के संरक्षण में तीन श्लोको का पाठ किया गया।

 

 

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रात: 10:30 बजे मुकेश तनेजा द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया। इसके बाद संस्था के सदस्य द्वारा गीता जी का पाठ किया गया। तदोरान्त ठीक 11 बजे तीन श्लोक का सामूहिक पाठ किया गया। इस पाठ में लगभग 250 से ज्यादा गीता प्रिय साधक उपस्थित थे। इन तीन श्लोको का पाठ शहर (दीवान पब्लिक स्कूल, मेरठ पब्लिक स्कूल, केएल इन्टरनेशनल, माधवकुंज, सरस्वती शिशु मन्दिर, सनातन धर्म इण्टर कॉलिज, बालेराम ब्रजभूषण इण्टर कॉलिज, मनोहर लाल इण्टर कालिज, सोफिया) आदि कई स्कूलों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों (बांये बाजार, बेगमपुल, कंकरखेड़ा व्यापार संघ, सदर व्यापार संघ, रेलवे रोड व्यापार संघ हैंडलूम व्यापार संघ) आदि में किया गया, जिला कारागार मेरठ, मन्दिरों में भी यह कार्यक्रम किया गया। शहर के निवासियों ने अपने निवास पर व्यक्तिगत रूप से भी उच्चारित किया।

 

 

यह प्रात: 11 बजे का वह क्षण था जब पूरे भारतवर्ष में इन तीन श्लोक क व्यक्तिगत एवं सामूहिक पाठ हुआ। पूज्य महाराज श्री का संकल्प था कि इस गीत जयंती पर इन श्लोको के पाठ की संख्या 5 करोड़ होनी चाहिए। परंतु साधकों क उत्साह को देखते हुए ऐसा अनुमान है कि समर्पित गीता प्रिया साधकों व अन्य अनेक संस्थाओं द्वारा इस संख्या से ज्यादा की संख्या में पाठ हुआ ऐसा अनुमान है।

 

 

आज के इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सुशील गांधी, सौरभ गुप्त, राजीव खुराना, विनय महेश्वरी, दीपक गुगलानी, आनंद स्वरूप शर्मा, अमित अरोरा, सुरेन्द्र कक्कड़, राजेंद्र गुप्ता, सुरेंद्र आहूजा, विनोद कौशिक, अनमोल आनंद, योगेश धीर आदि सदस्यों का सहयोग रहा।

 

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts