HomeCRIME NEWSमेरठ: हिस्ट्रीशीटर अंकित भाटी ने किया सुसाइड !

मेरठ: हिस्ट्रीशीटर अंकित भाटी ने किया सुसाइड !

-

  • मेरठ में हिस्ट्रीशीटर अंकित भाटी ने किया सुसाइड,

  • टीपीनगर थाना क्षेत्र का मामला।


शारदा न्यूज़, संवाददाता |


मेरठ। टीपीनगर थाना क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर अंकित भाटी ने गोली मारकर सुसाइड कर लिया। बताया जा रहा है कि रात लगभग डेढ़ बजे घर के लोग सो रहे थे, तभी उसने जान दी। गोली सीने में मारी है। गोली की आवाज सुनकर परिजन जागे तो वह खून से लथपथ पड़ा था।

 

दरअसल आपको बता दे अंकित भाटी टीपीनगर थाने का हिस्ट्रीशीटर था। उस पर टीपीनगर थाना सहित अन्य थानों में भी मुकदमे दर्ज थे। टीपीनगर थाना क्षेत्र के पूटठा गांव में अपने घर पर ही हिस्ट्रीशीटर अंकित भाटी ने गोली मारकर सुसाइड किया है। वारदात के वक्त घर में मां, पिता सहित पूरा परिवार मौजूद था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज है।

टीपीनगर थाना पुलिस के अनुसार, शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। परिवार की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। अंकित भाटी ने खुद अपने तमंचे से गोली मारकर जान दी है। फिलहाल कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है।

वही अंकित भाटी पर 12 मुकदमे दर्ज हैं। इसमें से हत्या का भी एक मुकदमा है। पुट्‌ठा गांव में ही हत्या की थी। 5 महीने पहले ही जेल काटकर आया है। अंकित भाटी के पिता गांव में ही खेती करते हैं। बड़ा भाई मनीष भी गांव में खेती करता है। अंकित की शादी हो चुकी है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts