HomeDelhi Newsसंयुक्त किसान मोर्चा का दिल्ली कूच, बार्डर पर भारी सुरक्षा बल

संयुक्त किसान मोर्चा का दिल्ली कूच, बार्डर पर भारी सुरक्षा बल

-

  • डीएनडी फ्लाईवे ट्रैफिक जाम

एजेंसी, नोएडा। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश के किसान दिल्ली कूच कर चुके हैं। इस कारण दिल्ली बॉर्डर पर सुरक्षाबलों की भारी तैनाती की गई है। इन किसानों के कूच करने के कारण डीएनडी फ्लाईवे पर भारी ट्रैफिक जाम लग गया है। इसके अलावा, चिल्ला बॉर्डर पर भी यातायात बाधित हुई है।

 

 

किसानों के दिल्ली कूच ऐलान को लेकर रुट डायवर्जन और पुलिस की चेकिंग के चलते बॉर्डर पर सोमवार सुबह यातायात प्रभावित हुआ। चिल्ला बार्डर होते हुए सेक्टर 15ए से दिल्ली और कालिंदी कुंज से दिल्ली जाने वाले मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लगी नजर आईं। इससे लोगों को सुबह से ही भीषण जाम का सामना करना पड़ा।

पूर्वी दिल्ली की डीसीपी अपूर्व गुप्ता ने कहा, “हमें कुछ किसान संगठनों के बारे में पहले से जानकारी मिली है, जिन्होंने घोषणा की है वे दिल्ली तक मार्च करेंगे। संसद सत्र चालू होने के कारण उन्हें इस विरोध प्रदर्शन के लिए दिल्ली में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी गई है। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि कोई कानून-व्यवस्था की स्थिति न बिगड़े। हम नोएडा पुलिस के साथ समन्वय कर रहे हैं। दिल्ली-यूपी के सभी बड़े-छोटे स्थानों पर सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। किसानों के आह्वान के बाद नोएडा और दिल्ली पुलिस अलर्ट मोड पर है। नोएडा से लगने वाले दिल्ली के सभी बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। कई किसान नेता नजरबंद किए गए हैं। फिलहाल ग्रेटर नोएडा के जो किसान दिल्ली मार्च कर रहे हैं, उसकी अगुवाई भारतीय किसान परिषद कर रहा है। इस परिषद में किसान मजदूर मोर्चा और संयुक्त किसान मोर्चा जैसे कई अन्य किसान संगठन शामिल हैं।

किसानों की मांग क्या है?

पुराने भूमि अधिग्रहण कानून के तहत प्रभावित किसानों को 10% प्लॉट और 64.7% बढ़ा हुआ मुआवजा दिया जाए।1 जनवरी 2014 के बाद अधिग्रहित भूमि पर बाजार दर का चार गुना मुआवजा और 20% प्लॉट दिया जाए।भूमिहीन किसानों के बच्चों को रोजगार और पुनर्वास का लाभ दिया जाए। हाई पावर कमेटी की ओर से पास किए गए मुद्दों पर सरकारी आदेश जारी किया जाए।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts