Homeउत्तर प्रदेशMeerutमहाराष्ट्र में भाजपा की जीत की खुशी में बांटी मिठाइयां

महाराष्ट्र में भाजपा की जीत की खुशी में बांटी मिठाइयां

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के रुझानों में भाजपा की हवा या आंधी नहीं बल्कि सुनामी दिख रही है। भाजपा ने राज्य की 148 सीटों पर चुनाव लड़ा था और अब तक आए रुझानों में वह 127 सीटों पर आगे चल रही है। यदि यह रुझान नतीजे में बदलते हैं तो भाजपा की यह अब तक की सबसे बड़ी जीत होगी।

भाजपा का स्ट्राइक रेट 84 फीसदी का रहा है, जो राजनीतिक पंडितों को भी हैरान करने वाला है। महाराष्ट्र के चुनावी इतिहास में भाजपा को पहली बार इतनी अधिक सीटें मिलेंगी। महाराष्ट्र में भाजपा की जीत की खुशी में मेरठ में भाजपाइयों में खासा उत्साह और खुशी का माहौल है। जिसके चलते शनिवार को पीएल शर्मा रोड के व्यापारियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर भाजपा की जीत की खुशी मनाई।

व्यापारियों ने बताया कि, महाराष्ट्र में भाजपा की जीत से पार्टी राज्य की सियासत में मजबूत होने के साथ ही गठबंधन में भी बेहद ताकतवर होकर उभरेगी और अपना ही सीएम बनाने में उसे सफलता मिल सकेगी। बता दें कि, भाजपा के लिए 127 सीटों पर बढ़त पाने के साथ ही स्ट्राइक रेट भी मायने रखता है। भाजपा ने 2014 के विधानसभा चुनाव में 260 सीटों पर कैंडिडेट उतारे थे, लेकिन 122 सीटों पर ही जीत मिली थी। इसके बाद 2019 में उसका शिवसेना के साथ गठबंधन हुआ था और 150 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे। इसके बाद भी उसे 105 सीटों पर ही जीत मिली थी। इस तरह देखें तो भाजपा को महाराष्ट्र के अपने चुनावी इतिहास में सबसे बड़ी जीत मिली है। इससे पहले भाजपा को 2009 में 46 और 2004 में 54 सीटों पर जीत मिली थी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts