Homeन्यूज़ज्ञानवापी विवाद को लेकर मुस्लिम पक्ष से मांगा जवाब

ज्ञानवापी विवाद को लेकर मुस्लिम पक्ष से मांगा जवाब

-

  • सुप्रीम कोर्ट में हिन्दू पक्ष की याचिका पर नोटिस जारी.

एजेंसी, नई दिल्ली। ज्ञानवापी परिसर मामले में वाराणसी की निचली अदालत में चल रहे सभी 15 मुकदमों को हाई कोर्ट ट्रांसफर करने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने हिन्दू पक्ष की याचिका पर नोटिस जारी कर 2 हफ्तों में मुस्लिम पक्ष से जवाब मांगा है। कथित शिवलिंग का अरक सर्वे कराने की मांग वाली हिन्दू पक्ष की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि हम ज्ञानवापी संबंधी सभी अर्जियों पर एक साथ सुनवाई करेंगे। अदालत ने फिलहाल इन मुद्दों पर प्रारंभिक सुनवाई 17 दिसंबर को तय की है।

जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस उज्जल भुइयां की बेंच ने ज्ञानवापी मामले पर सुनवाई की. सुनवाई के दौरान हिंदू पक्ष के वकील ने कहा कि कुछ याचिकाएं जिला जज के सामने हैं, तो कुछ सिविल जज के सामने, ऐसे में एक ही मामले पर अलग-अलग अदालतों से अलग-अलग आदेश आ रहे हैं। हमारी मांग है कि ज्ञानवापी से जुड़ी हुई सभी याचिकाओं को एक साथ जोड़कर इलाहाबाद हाई कोर्ट में तीन जजों की बेंच के सामने ट्रांसफर कर दिया जाए।

सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान मुस्लिम पक्ष के वकील ने कहा कि हिन्दू पक्ष सील किए गए वजू खाने के इलाके का अरक सर्वे चाहता है। जिला अदालत ने इस मांग को ठुकरा दिया था, तो उसके बाद हाई कोर्ट ने इसकी अनुमति दी थी. इसके खिलाफ हमने सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई थी। अभी उस याचिका पर फैसला लंबित है।

जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस उज्जल भुइयां की बेंच ने कहा, सीलबंद क्षेत्र के अरक सर्वेक्षण और मामले के सुनवाई योग्य होने के मुद्दों पर सुप्रीम कोर्ट साप्ताहिक या पाक्षिक आधार पर सुनवाई कर सकता है। अदालत ने फिलहाल इन मुद्दों पर प्रारंभिक सुनवाई 17 दिसंबर को तय की है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts