Homeन्यूज़ट्रक और डबल डेकर बस की भीषण टक्कर, पांच की मौत

ट्रक और डबल डेकर बस की भीषण टक्कर, पांच की मौत

-

  • यमुना एक्सप्रेसवे पर बड़ा सड़क हादसा, 15 यात्री हुए हादसे में घायल।

अलीगढ़। यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा हुआ है। डबल डेकर बस ट्रक में घुस गई। हादसे में मासूम समेत पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि 15 घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है।

जानकारी के अनुसार, अलीगढ़ के टप्पल थाना इलाके में यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात करीब एक बजे ट्रक और डबल डेकर बस की टक्कर हो गई। हादसे में पांच यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 15 यात्री घायल हो गए।

जानकारी मिली है कि प्रतापगढ़ के कृष्णा ट्रैवल्स की डबल डेकर बस दिल्ली से आजमगढ़ और मऊ के लिए जा रही थी। जैसे ही बस यमुना एक्सप्रेसवे पर पर 56 नंबर प्वाइंट पर पहुंची तो एक ट्रक में पीछे से जा घुसी।

 

 

एक साइड से बस के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में पांच यात्रियों की मौत हो गई। जबकि 15 यात्री घायल हो गए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में जान गंवाने वालों में पारुल(25), उसका पांच माह का बेटा आरोह, प्रतापगढ़ के हसमुख सरोज और दो अज्ञात शामिल हैं। मृतकों में एक महिला, तीन पुरुष और एक मासूम बच्चा हैं।

बताया जा रहा है कि एक्सप्रेस-वे पर बस तेज गति से चल रही थी। अचानक ड्राइवर बस से नियंत्रण खो बैठा। ट्रक में टक्कर लगने के बाद बस का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसा होते ही चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद बस में फंसे लोगों को खिड़कियां तोड़कर बाहर निकाला गया। जिस समय हादसा हुआ, उस वक्त सभी यात्री गहरी नींद में थे। अचानक एक जोरदार झटका लगा।

आगे की सीटों पर बैठे लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हालांकि पीछे बैठे लोगों की चोट आई। बस यात्रियों से भरी हुई थी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों के साथ मिलकर क्षतिग्रस्त बस में फंसे यात्रियों को निकाला।

ये लोग हुए घायल

घायलों में आशी, रिनी, पिंकी, रुद्र, आकाश, अभिषेक, सुरेंद्र, बलदेवराज, जयनारायण, छोटेलाल, खुशबू, अमन गोस्वामी, अभिनव और अदिति शामिल हैं। पुलिस ने घायलों को जेवर के कैलाश हॉस्पिटल में अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं अंदर फंसे शवों को भी मुश्किल से बाहर निकाला गया।

पांच में से तीन शवों की पहचान

तीन शवों की पहचान हो चुकी है। इनमें पारुल (25) उनका 5 महीने का बेटा आरोह, प्रतापगढ़ के हसमुख सरोज शामिल हैं। जबकि दो अन्य शवों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। इंस्पेक्टर टप्पल शिशुपाल शर्मा के अनुसार हादसे में पांच की मौत हुई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है. परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी गई है।

 

यह खबर भी पढ़िए-

https://shardaexpress.com/horrific-road-accident-on-yamuna-expressway-5-killed-about-one-and-a-half-dozen-people-injured/

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts