spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Thursday, December 25, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeMaharashtra News'चुनाव महाराष्ट्र में है और वसूली कर्नाटक में' ,अकोला में पीएम मोदी...

‘चुनाव महाराष्ट्र में है और वसूली कर्नाटक में’ ,अकोला में पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला

शनिवार को महाराष्ट्र के अकोला में पीएम मोदी ने एक रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा है उन्होंने कहा कि जहां कांग्रेस की सरकार बन जाती है, वो राज्य कांग्रेस के शाही परिवार का एटीएम बन जाता है। इन दिनों हिमाचल, तेलंगाना और कर्नाटक जैसे राज्य कांग्रेस के शाही परिवार के एटीएम बने हुए हैं।

-

अकोला- पीएम मोदी ने महाराष्ट्र के अकोला में रैली को संबोधित किया। पीएम ने कहा कि जहां कांग्रेस की सरकार बन जाती है, वो राज्य कांग्रेस के शाही परिवार का एटीएम बन जाता है। इन दिनों हिमाचल, तेलंगाना और कर्नाटक जैसे राज्य कांग्रेस के शाही परिवार के एटीएम बने हुए हैं। लोग बता रहे हैं कि इन दिनों महाराष्ट्र में चुनाव के नाम पर कर्नाटक में वसूली डबल हो गई है, चुनाव महाराष्ट्र में है और वसूली कर्नाटक एवं तेलंगाना में डबल हो गई है। आरोप है कि कर्नाटक में इन लोगों ने शराब के दुकानदारों से 700 करोड़ रुपए कि वसूली कराई है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस और इसके साथियों को न बाबा साहेब अंबेडकर के संविधान की परवाह है, ना कोर्ट की और ना ही देश की भावना की। महाराष्ट्र का आशीर्वाद बीजेपी के साथ है। राष्ट्र प्रथम की भावना भारत की ताकत है। हमने 4 करोड़ पक्के घर बनाकर दिए हैं।

पीएम ने कहा कि 2014 से 2024 के 10 वर्षों में महाराष्ट्र ने भाजपा को लगातार दिल खोलकर आशीर्वाद दिया है। भाजपा के ऊपर महाराष्ट्र के इस भरोसे की वजह भी है। इसकी वजह है महाराष्ट्र के लोगों की देशभक्ति, राजनीतिक समझ और दूर-दृष्टि।

पीएम ने कहा कि आज 9 नवंबर है और ये 9 नवंबर की तारीख बहुत ही ऐतिहासिक है। आज के ही दिन 2019 में देश की सर्वोच्च अदालत ने राम मंदिर पर फैसला दिया था। 9 नवंबर की ये तारीख इसलिए भी याद रखी जाएगी, क्योंकि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद हर धर्म के लोगों ने बहुत ही संवेदनशीलता का परिचय दिया। राष्ट्र प्रथम की यही भावना भारत की बहुत बड़ी ताकत है।

उन्होंने कहा कि विदर्भ का आशीर्वाद हमेशा मेरे लिए खास रहा है। अब एक बार फिर मैं विधानसभा चुनाव में महायुति के लिए आपसे आशीर्वाद मांगने आया हूं। पीएम ने कहा कि अगर कोई परिवार झोपड़ी में रह रहा है या कच्चे घर में रह रहा है तो उसकी जानकारी हमें दीजिए। मेरे लिए आप ही मोदी हैं। मैं पक्के घर का वादा पूरा कर दूंगा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts