HomeBiharPatnaपंचतत्व में विलीन हुईं शारदा सिन्हा

पंचतत्व में विलीन हुईं शारदा सिन्हा

-


पटना। लोक गायिका शारदा सिन्हा का 72 साल की उम्र में मंगलवार की रात नई दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया। शारदा सिन्हा के पार्थिव शरीर को राजेंद्र नगर स्थित उनके आवास पर बुधवार को लाया गया। आज राजधानी के गुलाबी घाट में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। बेटे अंशुमान ने उन्हें मुखाग्नि दी।

गायिका शारदा सिन्हा को भावभीनी श्रद्धांजलि देने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा गुरुवार दोपहर पटना पहुंचेंगे। एक बजे के आसपास उनका आगमन होना है। हवाई अड्डे से वे सीधे राजकीय अतिथिशाला जाएंगे। वहां से उनके मुख्यमंत्री आवास जाने का कार्यक्रम है। कुछ देर के लिए वे विधान पार्षद अनिल शर्मा के घर छठ अनुष्ठान में सहभागी होंगे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts