HomeWorld Newsअमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप की शानदार जीत, बोले- डोनाल्ड ट्रंप 'जनता ने...

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप की शानदार जीत, बोले- डोनाल्ड ट्रंप ‘जनता ने हमें दिया बहुत मजबूत जनादेश’

-

  •  ‘हम अमेरिका को फिर से महान बनाएंगे’, जीत के बाद बोले ट्रंप

वेस्ट पाम बीच, फ्लोरिडा: रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प पाम बीच काउंटी कन्वेंशन सेंटर में अपना विजय भाषण देने के लिए मंच पर आए।

 

US Presidential Election 2024: अमेरिकी चुनाव में जीत के बाद 47वें राष्ट्रपति बनने जा रहे डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिकावासियों का धन्यवाद। आज से पहले ऐसा नजारा नहीं देखा। हम अपने बॉर्डर को मजबूत करेंगे. देश की सभी समस्याएं दूर करेंगे।

डोनाल्ड ट्रंप ने स्विंग स्टेट के मतदाताओं का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि मैं आपके परिवार और भविष्य के लिए लड़ूंगा। हमें स्विंग स्टेट के मतदाताओं का भी साथ मिला। अगले चार साल अमेरिका के लिए स्वर्णिम होने वाले हैं। जनता ने हमें बहुत मजबूत जनादेश दिया है।

 

डोनाल्ड ट्रंप ने जमकर की टेस्ला के सीईओ एलन मस्क की तारीफ

डोनाल्ड ट्रंप ने जीत के बाद टेस्ला के सीईओ एलन मस्क की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि आज एक सितारे का जन्म हुआ है। डोनाल्ड ट्रंप ने अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा, ‘ये एक ऐसी राजनीतिक जीत है, जो अमेरिका ने इससे पहले कभी नहीं देखी थी। मैं हर दिन और अपनी आखिरी सांस तक आपके लिए लड़ूंगा। मैं तब तक नहीं रुकूंगा, जब तक हमारे बच्चों के लिए वो सुरक्षित, मजबूत और सक्षम अमेरिका न बना दूं, जिसके वो लायक हैं। अब हम कोई युद्ध नहीं होने देंगे।’

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts