spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Friday, December 26, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ में शुरू हुआ 'आप' का सदस्यता अभियान

मेरठ में शुरू हुआ ‘आप’ का सदस्यता अभियान

-

-पहले दिन 397 लोगों ने ग्रहण की सदस्यता


मेरठ– आज (4 नवंबर) आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह जी के निर्देशानुसार मेरठ जनपद में आप जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी के नेतृत्व में मवाना रोड रक्षापुरम डिवाइडर पर सदस्यता अभियान शुरू किया गया। जिसमें 397 लोगों ने सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान आप के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जिला अध्यक्ष अंकुश चौधरी ने कहा जनता का अपार समर्थन मिल रहा है। सदस्यता ग्रहण के दौरान सबका एक ही सवाल था जब दिल्ली में शिक्षा, चिकित्सा, बिजली, पानी, सहित महिलाओं के लिए फ्री बस की यात्रा, बड़े बुजुर्गों को फ्री तीर्थ यात्रा संभव, तो ये सब उत्तर प्रदेश में क्यों नहीं ? हमें भी दिल्ली की तरह ही सुविधा चाहिए हम भी टैक्स देते हैं। जब दिल्ली में अरविंद केजरीवाल ने करके दिखाया तो उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ जी की क्या मजबूरी है? जो जनता को ये बुनियादी सुविधा नहीं दे पा रहे।

 

उन्होंने बताया कि सदस्यता अभियान लगातार जारी रहेगा। जिले की सातों विधानसभा सहित तहसील स्तर पर अभियान चालाया जाएगा। बताया कि आम आदमी पार्टी का एक कार्यकर्ता घर-घर जाकर सदस्यता अभियान चलाएंगे। अभियान आज AAP के सदस्यता अभियान में जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी, जिला संरक्षक एसके शर्मा, महानगर अध्यक्ष अंकित गिरी, जिला महासचिव जी एस राजवंशी, जिला मीडिया प्रभारी हर्ष वशिष्ठ, सोशल मीडिया प्रभारी हेम कुमार, जिला सचिव वैभव मलिक, जिला सचिव सचिन वाल्मीकि, कैंट विधानसभा उपाध्यक्ष सुबोध कुमार, अंकुर पाल आदि मौजूद रहे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts