spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Tuesday, February 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCRIME NEWSबाबा सिद्दीकी मर्डर केस में पुलिस ने 11वें आरोपी को हरियाणा से...

बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में पुलिस ने 11वें आरोपी को हरियाणा से किया गिरफ्तार

-

Baba siddiqi murder case – मुंबई के बहुचर्चित हत्याकांड में आज (23 अक्टूबर) पुलिस ने एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है।  29 साल के आरोपी अमित, जो की नाथवान पट्टी, कैथल, हरियाणा का रहने वाला है। उसे मुंबई पुलिस ने हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में अब तक 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

जिनमें दो कथित शूटर हरियाणा निवासी गुरमेल सिंह और उत्तर प्रदेश निवासी धर्मराज कश्यप शामिल हैं। तीसरा शूटर शिवकुमार गौतम हत्या की साजिश में शामिल कुछ अन्य लोगों के साथ फरार है।

12 अक्टूबर को गोली मारकर की थी हत्या

कांग्रेस सरकार में पूर्व मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता बाबा सिद्दीकी को 12 अक्टूबर को रात करीब 9:30 बजे बांद्रा के निर्मल नगर इलाके में उनके बेटे के ऑफिस के पास बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। गोली मार दी गई थी। कुछ समय बाद हत्या की जिम्मेदारी कुख्यात गैंगस्टर लोरेंस विश्नोई गैंग ने ली थी। कहा, कि सलमान खान के जो भी नजदीक आयेगा। उन सभी को देख लिया जायेगा। उसके बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुयी है। जिसमें अब तक 11 गिरफ्तारी की जा चुकी है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों के तार यूपी और हरियाणा से जुड़े हैं।

हत्या से पहले झारखंड में किया था गोली चलाने का अभ्यास

पुलिस अधिकारियों ने खुलासा करते हुए बताया कि बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल तीन हमलावरों ने हत्या की वारदात को अंजाम देने से पहले गिरफ्तार हमलावर धर्मराज कश्यप, गुरमेल सिंह और फरार चल रहे शिवकुमार गौतम ने सितंबर में मुंबई के बाहरी इलाके करजत तहसील के अंतर्गत पलासधारी में एक झरने के पास गोलीबारी का अभ्यास किया था।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts