HomeCRIME NEWSलोनी: दो हजार के विवाद में फल कारोबारी की गोली मारकर हत्या

लोनी: दो हजार के विवाद में फल कारोबारी की गोली मारकर हत्या

-


लोनी। बॉर्डर थाना क्षेत्र के नाईपुरा आर्य नगर कॉलोनी में दो हजार रुपये के विवाद में पड़ोस में रहने वाले दबंग ने अपने साथी के साथ मिलकर फल कारोबारी मुशर्रफ की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। वारदात से 15 मिनट पहले दोनों में झगड़ा भी हुआ था। सूचना पर पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

मूलरूप से हापुड़ के पुरानी चुंगी रहने वाले मुशर्रफ (35) लोनी के नाईपुरा आर्य नगर कॉलोनी में किराये के मकान में रहते थे। वह दिल्ली में फल बेचने का काम करते थे। कॉलोनी में रहने वाले मोहम्मद शाहनवाज ने बताया कि मुशर्रफ के साथ कॉलोनी में रहने वाले दबंग मारपीट कर रहे थे। आरोपी ने मुशर्रफ को दो हजार रुपये उधार दे रखे थे।

दोनों के बीच इसको लेकर विवाद चल रहा था। मारपीट होने पर आसपास के लोगों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत करा दिया। दबंग मौके से वापस चले गए। 15 मिनट बाद बाइक पर दबंग अपने भाई के साथ आया। मुशर्रफ अपने घर से कुछ दूरी पर खड़ा था। तभी बाइक सवार आरोपी ने उन पर गोली चला दी। गोली मुशर्रफ के सीने में लगी। गोली मारने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। आसपास के लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी।

सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मुशर्रफ को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्रनाथ त्रिपाठी, एसीपी अंकुर विहार भास्कर वर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया। डीसीपी ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। शिकायत आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। मामले की जांच की जा रही है।

गोली लगने पर कुछ दूर तक भागे मुशर्रफ

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मुशर्रफ सड़क किनारे खड़े थे। तभी बाइक सवार दोनों आरोपी आए। पीछे बैठे आरोपी ने उन पर गोली चला दी। दबंग की गोली मुशर्रफ के सीने में लगी। गोली लगने के बाद मुशर्रफ वहां से भागने लगे लेकिन कुछ दूरी पर जाकर वह गिर गए। मुशर्रफ के परिवार में पत्नी और दो बेटियां हैं। वह लोनी से फल लेकर दिल्ली में बेचने जाते थे। घटना के बाद से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts