Homeउत्तर प्रदेशMeerutभाजपा ने प्राथमिक सदस्यता अभियान को लेकर कार्यशाला का किया आयोजन

भाजपा ने प्राथमिक सदस्यता अभियान को लेकर कार्यशाला का किया आयोजन

-

मेरठ– आज (15 अक्टूबर) भाजपा कार्यालय में प्राथमिक सदस्यता अभियान को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन ऋतुराज ने की। उन्होंने बताया सक्रिय सदस्यता के लिए राष्ट्रव्यापी अभियान कल 16 अक्तूबर से होगा। सक्रिय सदस्यता अभियान के क्रियान्वयन एवं सफल बनाने के लिए पार्टी आज महानगर की कार्यशाला कर रही है।

कार्यशाला के दौरान सुरेश जैन ऋतुराज ने बताया कि 16 अक्तूबर से 31 अक्तूबर तक पार्टी की सक्रिय सदस्यता अभियान चलेगा। मेरठ महानगर में अभी तक लगभग 2 लाख 15 हज़ार प्राथमिक सदस्य बने हैं। हम अपने लक्ष्य का 60% कर चुके है अब जल्द ही 75% कर हम अपना लक्ष्य पूर्ण करेंगे। प्राथमिक सदस्यता अब 20 अक्तूबर तक बढ़ा दी गई है कल 16, अक्तूबर से महानगर मे सघन अभियान चला कर अधिक से अधिक सक्रिय सदस्य बनाने में हम सभी जुटे।

उन्होंने यह भी कहा, सक्रिय सदस्यता के लिए राष्ट्रव्यापी अभियान कल 16 अक्तूबर से होगा। सक्रिय सदस्यता अभियान के क्रियान्वयन एवं सफल बनाने के लिए पार्टी आज महानगर की कार्यशाला कर रही है हमे सक्रिय सदस्य बनने के लिए नमो एप पर 100 रुपए डोनेट करना होगा।

आज की इस कार्यशाला में महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन ऋतुराज पूर्व शहर विधानसभा कमल दत्त शर्मा क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी गजेंद्र शर्मा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष युवा मोर्चा वीनस शर्मा महामंत्री अरविंद गुप्ता मारवाड़ी पूर्व मेयर सुशील गुर्जर पूर्व कैंटमेंट उपाध्यक्ष बिना वाधवा शिप्रा रस्तोगी ओबीसी मोर्चा क्षेत्रीय मंत्री डॉ रवि प्रकाश महानगर उपाध्यक्ष विवेक रस्तोगी डॉ वकुल रस्तोगी रवीश अग्रवाल नरेंद्र उपाध्याय मंत्री अंकित सिंहल दीपक शर्मा मीडिया प्रभारी अमित शर्मा पूर्व पार्षद राकेश गोड़ युवा मोर्चा अध्यक्ष अंकुर कुशवाह ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष विनोद उपाध्याय रहे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts