spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Tuesday, February 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeMaharashtra Newsआज महाराष्ट्र और झारखंड के चुनावों का होगा ऐलान

आज महाराष्ट्र और झारखंड के चुनावों का होगा ऐलान

-

न्यूज डेस्क–   मंगलवार (15 अक्टूबर) को निर्वाचन आयोग महाराष्ट्र और झारखंड में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों की घोषणा करेगा। निर्वाचन आयोग चुनाव संबंधी विस्तृत जानकारी की घोषणा के लिए दोपहर 3:30 बजे प्रेस कॉन्फेंस आयोजित करेगा।

महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को समाप्त हो रहा है जबकि झारखंड विधानसभा का कार्यकाल अगले साल 5 जनवरी को समाप्त होने वाला है।

झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर चुनाव

झारखंड की बात करें तो यहां विधानसभा चुनाव राज्य की सभी 81 सीटों पर होना है। झारखंड विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी 2025 को समाप्त होने वाला है। राज्य में पिछला विधानसभा चुनाव दिसंबर 2019 में हुआ था।

महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर चुनाव

महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को खत्म हो रहा है। ऐसे में यहां राजनीतिक दल सीटों के बंटवारों को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। महाराष्ट्र में मुख्य मुकालबा महा विकास अघाड़ी और महायुति के बीच है। महा विकास अघाड़ी में कांग्रेस, एनसीपी शरद पवार गुट, शिवसेना यूबीटी शामिल हैं। वहीं, महायुति में बीजेपी के अलावा शिवसेना का शिंदे गुट हिस्सेदार है। अजित पवार वाला एनसीपी ग्रुप भी महायुति का ही हिस्सा है। महाराष्ट्र में विधानसभा की 288 सीटों के लिए वोटिंग होगी।

2019 के विधानसभा चुनावों का परिणाम

महाराष्ट्र में 2019 के विधानसभा चुनाव में भाजपा 162 सीटों पर लड़ी थी और उसे 105 सीटों पर जीत हांसिल हुई थी। वहीं तब एकजुट रही शिवसेना ने 124 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे और 56 सीटें मिली थी। वहीं एनसीपी ने 121 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे और उसने 54 सीटों पर जीत दर्ज की थी। लेकिन इस बार समीकरण बदले हुए हैं। एनसीपी में बगावत हो गई और अजित पवार के साथ ज्यादातर विधायक महायुति में चले गए। ठीक ऐसा ही शिवसेना में भी हुआ जिसमें एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में अलग-अलग गुट बन गये। उद्धव गुट के कई विधायक बागी होकर शिंदे गुट में चले गये। जिसके बाद विधायक दल के सर्वसम्मिति से एकनाथ शिंदे को महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बना दिया गया।

ये भी पढ़ेंविधानसभा चुनावों की तारीख का हो गया ऐलान: महाराष्ट्र में 20 नवंबर और झारखंड में 13 व 20 नवंबर को होंगे चुनाव

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts