Homeउत्तर प्रदेशMeerutMeerut News: मंगाया पनीर रोल, भेजा अंडे का रोल, हंगामा

Meerut News: मंगाया पनीर रोल, भेजा अंडे का रोल, हंगामा

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। दिल्ली रोड विश्व एन्कलेव निवासी नीतिश कैंट स्थित एक मंदिर में सेवक हैं। बुधवार देर शाम नीतिश ने अपने घर से आॅनलाइन एक पनीर रोल का आर्डर
जीआईसी कॉलेज के सामने स्थित एक रेस्टोरेंट को दिया था।

डिलिवरी ब्वॉय ने आर्डर नीतिश तक पहुंचा दिया। करीब आधे घंटे बाद नीतिश अपने दो साथियों के साथ रेस्टोरेंट पर पहुंचे और हंगामा कर दिया। नीतिश का आरोप था कि उसने पनीर रोल के लिए आॅर्डर दिया था लेकिन उसके घर अंडे का रोल भिजवा दिया गया। जैसे ही उन्होंने पनीर समझकर रोल खाया तो स्वाद में अजीब लगा। बाद में पता चला कि वह अंडे का रोल है। भाजपा नेता सचिन सिरोही ने धर्म भ्रष्ट करने के आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया। रेस्टोरेंट संचालक ने पार्सल बदलने की बात कही। सदर बाजार थाने में इसकी तहरीर दी गई है। इस मामले में पुलिस ने दूसरे संप्रदाय के दो युवकों को पकड़ा है।

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि जांच कराई जा रही है। सदर बाजार पुलिस को कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts