Homeउत्तर प्रदेशLucknowगांधी जयंती पर सीएम योगी ने चलाया चरखा, खादी को बढ़ाने का...

गांधी जयंती पर सीएम योगी ने चलाया चरखा, खादी को बढ़ाने का किया आह्वान

-


लखनऊ। सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में गांधी जयंती पर चरखा चलाकर खादी को बढ़ावा देने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने अगले साढ़े तीन महीने तक गांधी आश्रम में खादी उत्पादों पर 25 फीसदी छूट का ऐलान भी किया।

गांधी जयंती पर बुधवार को पूरे देश में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गांधी आश्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें नमन किया। इसके बाद झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया।

इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी आजादी के महानायक थे। महात्मा गांधी द्वारा राष्ट्र और मानवता के लिए किए गए उनके योगदान के प्रति देश कृतज्ञता ज्ञापित कर रहा है। मान्यता थी कि ब्रिटिश साम्राज्य का सूर्य कभी अस्त नहीं होता था, लेकिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नेतृत्व में चला आजादी का आंदोलन उनके सूर्य को अस्त करने में सफल रहा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महात्मा गांधी की जयंती पर क्षेत्रीय गांधी आश्रम में अपने विचार रखे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts