spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Tuesday, February 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeशहर और राज्यउत्तर प्रदेशएक्सप्रेस-वे पर चलती बस में सहायक चालक ने युवती के साथ की...

एक्सप्रेस-वे पर चलती बस में सहायक चालक ने युवती के साथ की शर्मनाक हरकत, पुलिस ने किया गिरफ्तार

-

  • एक्सप्रेस-वे पर चलती बस में युवती से छेड़छाड़
  • बस के परिचालक ने सोती हुई युवती को दबोचा, 

कन्नौज। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर चलती स्लीपर बस में सहायक चालक ने युवती के साथ शर्मनाक हरकत की। युवती ने 112 नंबर पर फोन किया, इसके बाद एक्सप्रेस-वे पर 20 किमी पीछा कर पुलिस ने बस पकड़ी। पुलिस ने बस को रोककर चालक को पकड़ लिया और थाने भेज दिया।

पीड़िता लखनऊ की रहने वाली है, वह स्लीपर बस से दिल्ली से लखनऊ जा रही थी। घटना आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रात तीन बजे की है। पीड़िता के मुताबिक वह निजी ट्रैवल्स कंपनी की स्लीपर बस से अकेले लखनऊ जा रही थी। बस में दो ड्राइवर थे। रात तीन बजे के करीब वह अपनी सीट पर गहरी नींद में सो रही थी। बस का सहायक चालक उसके पास सीट पर लेट गया और अश्लील हरकतें करने लगा। उसने शोर मचाया तो बस में सवार अन्य यात्री जाग गए, लेकिन दूसरे चालक ने बस नहीं रोकी।

उसने 112 पर पुलिस को घटना की जानकारी दी, जिस पर पुलिस की गाड़ी ने बस का पीछा किया और सौरिख कट पर बस को रोककर आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक घटनास्थल इटावा जनपद के अंतर्गत आता है, लेकिन बस सौरिख क्षेत्र में पकड़ी गई।

रात में ही थानाध्यक्ष दिग्विजय सिंह मौके पर पहुंच गए और आरोपी जनपद गोंडा के थाना कोतवाली देहात के गांव भदौलिया निवासी रिजवान को पकड़कर थाने ले आए। पुलिस ने बस के मालिक से बात करके अन्य सवारियों को लेकर बस रवाना कर दी। पीड़िता की सूचना पर उसके परिजन भी सुबह थाने पहुंच गए और घटना की तहरीर दी। पुलिस ने छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने बताया कि युवती की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी सहायक चालक को जेल भेजा जा रहा है। एक्सप्रेसवे पर रात में पुलिस की पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है।

नोएडा से पटना जा रही थी स्लीपर बस

पुलिस के मुताबिक स्लीपर बस वैशाली ट्रैवल्स पटना की है, जो नोएडा से सवारियां लेकर लखनऊ के रास्ते पटना जा रही थी। बस में करीब 60 यात्री सवार थे। जिस समय पुलिस पीड़िता के पास पहुंची तो वह फूट-फूटकर रोने लगी, उसने दरिंदे की कहानी बताई और अपने परिवारीजनों को भी दास्तां बताई। भोर की किरण फूटते ही उसके परिजन भी थाने पहुंच गए थे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts