Homeउत्तर प्रदेशMoradabadभाजपा नेता समेत चार पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज, आरोपियों की...

भाजपा नेता समेत चार पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस, जानिए क्या है पूरा मामला

-

  • तीसरी मंजिल से गिरकर नेता की पत्नी की हुई थी मौत, धक्का देने का आरोप।

मुरादाबाद। भाजपा युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष समेत चार लोगों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ है। उन पर आरोप है कि पत्नी को दहेज के लिए परेशान कर तीसरी मंजिल से धक्का दिया गया जिससे उनकी मौत हो गई। इसके बाद सभी आरोपी फरार हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मुरादाबाद में पत्नी को घर की तीसरी मंजिल से धक्का देकर गिराने के मामले में भाजपा युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष शरद कौशिक समेत चार पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोप है कि शरद कौशिक, उसकी मां सुषमा बड़े भाई कपिल कौशिक व विवेक कौशिक दहेज के लिए शरद की पत्नी स्नेहा (26) को परेशान करते थे।

शरद व स्नेहा की शादी 29 नवंबर 2023 को हुई थी। इसके बाद से ससुराल वाले स्कॉर्पियो व 10 लाख रुपये कैश लाने को लेकर उत्पीड़न करते थे।

बात बात पर ताने देते और मारपीट करते थे। आरोप है कि 29 सितंबर की रात 10 बजे भी उन्होंने स्नेहा के साथ मारपीट की। 1015 बजे उसे घर की तीसरी मंजिल से धक्का दे दिया।
नीचे गिरने से महिला बुरी तरह घायल हो गई। साईं अस्पताल के डॉक्टरों ने उसकी मौत की पुष्टि की। परिजनों का कहना है कि पोस्ट मार्ट में सिर की हड्डी टूटने से मौत की पुष्टि हुई है। सीओ कटघर को इस मामले की जांच सौंपी गई है। दहेज हत्या के अलावा, महिला क्रूरता, दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

एसपी सिटी का कहना है कि पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुट गई है। सभी आरोपी महिला को साईं अस्पताल में भर्ती कराने के बाद से फरार हैं। वह अपनी कार भी अस्पताल के बाहर छोड़कर भाग निकले।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts