Homeदेशयूएन में स्थाई सदस्यता का भूटान ने किया समर्थन

यूएन में स्थाई सदस्यता का भूटान ने किया समर्थन

-

  • यूएन में स्थाई सदस्यता का भूटान ने किया समर्थन।

संयुक्त राष्ट्र: भूटान ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में भारत की स्थाई सदस्यता का खुलकर समर्थन किया है। भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने भारत को यूएनएससी की स्थाई सदस्यता का प्रबल दावेदार बताते हुए दुनिया के मंच पर ऐसी बातें कहीं, जिसे सुनकर आपका भी दिल गदगद हो जाएगा।

पीएम शेरिंग तोबगे ने कहा कि भारत महत्वपूर्ण आर्थिक प्रगति कर रहा है। वह ग्लोबल साउथ का भी नेतृत्व करता है। इसलिए भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य बनने का हकदार है।

तोबगे ने भूटान के सबसे कम विकसित देशों (एलडीसी) की श्रेणी से बाहर निकलने के लिए भारत की ओर से मिले समर्थन व मित्रता को लेकर हार्दिक आभार जताया। तोबगे ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के 79वें सत्र को संबोधित करते हुए कहा संयुक्त राष्ट्र को आज की दुनिया की वास्तविकताओं के अनुरूप बनाया जाना चाहिए। सुरक्षा परिषद का मौजूदा स्वरूप अतीत की निशानी है। हमें ऐसी परिषद की आवश्यकता है।

जिसमें वर्तमान भू-राजनीतिक, आर्थिक परिदृश्य और सामाजिक वास्तविकताएं झलकती हों। उन्होंने कहा कि भूटान लंबे समय से 15 देशों वाली सुरक्षा परिषद में सुधार करने की पैरवी करता रहा है ताकि इसे अधिक प्रतिनिधित्वपूर्ण और प्रभावी बनाया जा सके।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts