Homeउत्तर प्रदेशMeerutसंवेदनशील कॉलोनी में पुलिस की डयूटी लगवाने के लिए एसपी ऑफिस पहुंचे...

संवेदनशील कॉलोनी में पुलिस की डयूटी लगवाने के लिए एसपी ऑफिस पहुंचे भाजपाई

-

मेरठ–  भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता आज (27 सितंबर) ने एसपी से मिलने पहुंचे। उन्होंने संवेदनशील कॉलोनी तीरगरान में पुलिस की डयूटी लगाने को लेकर एसपी ऑफिस पहुंचकर गुहार लगायी है।

उन्होंने कहा तीरगरान क्षेत्र हिन्दु-मुस्लिम बाहुल्य आबादी क्षेत्र है। इसमें एक ओर हिन्दु आबादी एवं एक ओर मुस्लिम आबादी है। सन् 2014 मई में इस क्षेत्र में (हिन्दु-मुस्लिम के बीच) एक बड़ी घटना हुई थी, जिसमें आगजनी एवं गोलियां भी चली थीं। जिसमें गोली लगने से शुभम रस्तौगी की मृत्यु हो गई थी एवं अनेक लोग घायल हुए थे।

इसके बाद से यहां स्थित कुएं (जिस पर विवाद है) पर स्थायी रूप से पुलिस पिकेट की ड्यूटी लगा दी गई थी। तबसे (वर्ष 2014 से) लगातार पुलिस पिकेट की यह ड्यूटी चली आ रही थी। अचानक लगभग डेढ माह से इस पुलिस ड्यूटी को हटा दिया गया है। इसके बाद यदि इस क्षेत्र में कोई घटना होती है (जिसकी पूरी सम्भावना है) तो उसकी पूरी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी।

उन्होंने पुलिस प्रशासन से स्थायी पुलिस पिकेट की पुनः ड्यूटी लगाने की गुहार लगायी। इसको लेकर इस जगह पर स्थायी पुलिस चौकी की स्थापना करने का भी सुझाव दिया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts