HomeCRIME NEWSखौफनाक वारदात से दहला फिरोजाबाद: हैवान बना पति, पत्नी और दो साल...

खौफनाक वारदात से दहला फिरोजाबाद: हैवान बना पति, पत्नी और दो साल के मासूम बेटे को गंडासे से काटा, आरोपी फरार

-

  • पत्नी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, बेटे की मौत,
  • पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी।

Firozabad Crime News: हैवान बने पति ने पहले गड़ासे से पत्नी पर वार करना शुरू किए। लहूलुहान होकर पत्नी जमीन पर गिर गई। उसने समझा वो मर गई है। जिसके बाद आरोपी ने अपने ही दो साल के बेटे को गड़ासे से काटकर मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग निकला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

ये मामला फिरोजाबाद के नगला खंगर थाना क्षेत्र के गांव जेमतपुर का है। बताया गया है कि गांव का ही रहने वाला नरेंन्द्र बाहर रहकर नौकरी करता है। साथ में उसका परिवार भी रहता था। कुछ दिन पूर्व ही नरेंद्र अपनी पत्नी रेनू और दो साल के बेटे किट्टू के साथ गांव आया था।

गांव के लोगों ने बताया कि बीती रात 11 बजे पति और पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान नरेंद्र को इस कदर गुस्सा आया कि उसने गड़ासे से पत्नी पर प्रहार करना शुरू कर दिए। पत्नी खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ी। उसने समझा कि पत्नी मर गई है। इसके बाद नरेंद्र ने दो साल के बेटे किट्टू पर गड़ासे से हमला कर दिया। उस पर एक के बाद एक कई वार कर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी मौके से भाग निकला।

चीख पुकार ग्रामीण घर पहुंचे और सूचना पुलिस को दोने के साथ ही महिला और उसके बेटे के लेकर अस्पताल पहुंचे। यहां दो साल के मासूम को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। वहीं महिला को उपचार के लिए आगरा रेफर कर दिया गया है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद इंस्पेक्टर गिरीश कुमार मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी पति की तलाश के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts