HomeCRIME NEWSCHHATTISGARH NEWS: 16 वर्षीय लड़के को लेकर महिला हुयी फरार, कई दिनों...

CHHATTISGARH NEWS: 16 वर्षीय लड़के को लेकर महिला हुयी फरार, कई दिनों तक किया यौन शोषण, पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

-छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक महिला नें 16 वर्षीय नाबालिग लड़के के साथ कई दिनों तक शारीरिक शोषण किया, उसे बहला फुसलाकर अपने साथ हरियाणा ले गयी। पुलिस ने लोकेशन ट्रेस कर महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

-

छत्तीसगढ़– जशपुर जिले से एक हैैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक 25 वर्षीय विवाहित महिला 16 वर्षीय नाबालिग लड़के को बहला फुसलाकर अपने साथ भगा कर ले गयी। लोकेशन से पता चला महिला किशोर को हरियाणा में किराये के मकान पर लेकर रह रही थी। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया और शारीरिक शोषण करती रही।

पुलिस ने बताया महिला किशोर के साथ एक किराये के मकान में रह रही थी। वहीं से महिला को गिरफ्तार किया गया है। महिला के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी है। जांच में पता चला है महिला के दो बच्चे हैं। वह 10 महीनों से अपने पति से अलग रह रही थी।

मैच देखने गया था किशोर , वहां से हुआ गायब

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार किशोर 22 अगस्त को फुटबॉल मैच देखने के लिए घर से निकला था। उसके बाद से ही किशोर घर पर वापस नहीं लौटा। परिवार वालों के काफी छानबीन और आस पड़ोस में पूछताछ करने के बाद जब कोई पता नहीं चला तो पुलिस को सूचना मिली और गुमशदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी।

6 महीनों से कर रही थी शोषण

जांच में पता लगा कि किशोर और आरोपी महिला सोशल मीडिया के माध्यम से एक दूसरे के संपर्क में आये थे। जिससे दोनों के बीच दोस्ती हो गयी। बताया जा रहा है कि महिला 6 महीनों से युवक का यौन शोषण कर रही थी।

पु्लिस ने जांच कर पता लगाया कि जिस दिन किशोर लापता हुआ था उसी दिन से महिला भी लापता थी। महिला का पता लगाने के लिए पुलिस नें हरियाणा पुलिस से संपर्क किया जिसके बाद टीम हरियाणा पहुंची और मौके से महिला को गिरफ्तार कर लिया। किशोर को भी महिला के साथ से ही बरामद किया गया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts